पुदीना लहसुन की करारी मठरी

पुदीना लहसुन की करारी मठरी

चाहे त्योहार हो या शादी का शुभ अवसर मीठे पकवान तो बनते ही हैं, लेकिन मीठे के साथ करारी और नमकीन पुदीना लहसुन की मठरी का स्वाद ही निराला है। जो चाय की चुस्कियों का मजा दुगुना हो जाए।

सामग्री-
150 ग्राम बेसन
50 ग्राम घी
20 ग्राम पुदीने के सूखे पत्ते
10 ग्राम लहसुन बरी कटा हुआ
स्वादानुसार नमक तलने के लिए तेल।

बनाने की विधि-
सारी सामग्री को मिलाकर आटा गूंधे लें। आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और 2-3 इंच मोटी पूरी बेल लें। इसे 10 मिनट के लिए एक ओर रख दें ताकि ये सूख जाए। अब कडाही में तेल गरम करें। मध्यम आंच पर प्रत्येक पूरी को सुनहरा तल लें। तैयार है, पुदीना-लहसुन की मठरी।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0