ये हैं वो राशियां जो ग्रहण के कारण रहेंगी सब से ज्यादा परेशान !

ये हैं वो राशियां जो ग्रहण के कारण रहेंगी सब से ज्यादा परेशान !

केवल 15 दिन के अंतराल में इस बार दो ग्रहण, पहले 31 जनवरी को चंद्रग्रहण और अब 15 फरवरी को सूर्यग्रहण। लेकिन यह सूर्य ग्रहण इस बार भारत में कहीं दिखाई नहीं देगा। ज्योतिष के अनुसार 15 दिन के अंतराल पर दो ग्रहण का पड़ना कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां ला सकता है। ग्रहण के बाद कुल 12 में से 5 राशि वालों को आने वाले समय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।  

वृष राशि: वृष राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्यग्रहण बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। संपत्ति का नुकसान होने की संभावना है। किसी कानूनी मसले में फंस सकते हैं। परिवार में सदस्यों के बीच झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। लेकिन यह असर कुछ ही दिनों तक रहेगा।


कर्क राशि: ग्रहण के बाद कर्क राशि के जातकों को कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदार से मनमुटाव बढ़ने के संकेत है। नौकरी करने वाले लोग परेशान रह सकते है।


सिंह राशि: खर्चे बढ़ेंगे और आमदनी कम होने के आसार है। दुर्घटना हो सकती है। सावधानी बरतें हालांकि कई दिनों से अटके हुए धन की प्राप्ति होगी।


मकर राशि: सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर हो चुके है जिसके कारण इस ग्रहण से मन विचलित हो सकता है। बेवजह विवाद बढ़ने लगेंगे जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। 


धनु राशि: धनु राशि वाले जातकों के लिए यह ग्रहण अच्छा नहीं रहने वाला है। किसी के धोखे का शिकार हो सकते हैं। सेहत भी खराब रहने के साकार है।

#उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0