रेन पार्टी टोमैटो फ्राइड राइस के साथ-Tomato Fried Rice

रेन पार्टी टोमैटो फ्राइड राइस के साथ-Tomato Fried Rice

फुहारों के मौसम में मजा लें रेन पार्टी रेसिपीज का ताकि रिमझिम मौसम में स्वाद में कोई कमी न रह जाए।

सामग्री-

चावल 1/2 कप
प्याज 1
शिमला मिर्च 1 लाल व हरी
टमाटर 1 बींस 8-10
बादाम 9-10
मक्खन 2 बडे चम्मच
नमक 1 छोटा चम्मच
पिसी काली मिर्च 1/2 छोटा चम्मच।

बनाने की विधि- सारी सब्जियों को छोटा व बारीक काटें। चावल धोकर भिगोएं। 1 बडा चम्चम मक्खन गर्म करें व बादाम टौस करके बाहर निकालें। उसी मक्खन में चावल डाल कर भूनें वे 1 कप पानी व 1/4 छोटा चम्मच नमक डालकर चावल तैयार करें। पैन में बचा मक्खन गर्म करें व सब्जियों डालकर हल्की गलने तकपकाएं। नमक व काली मिर्च डालकर मिलाएं। खाने से पहले चावलों को उसमें डाल कर मिलाएं। बादामों से सजा कर फ्राइड राइस सर्व करें।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0