पेपर ज्वेलरी का ट्रेंड

पेपर ज्वेलरी का ट्रेंड

सुन कर ताज्जब करने की जरूरत नही है कि पेपर से ज्वेलरी भी बन सकती है और महिलाएं उसे पसन्द भी कर रही हैं, पसन्द करे भी क्यों नही आखिर जेब से लेकर त्वचा की सुरक्षा तक ये ज्वेलरी बखूबी अपना रोल निभा रही है। इस नई तरह की ज्वेलरी के प्रति टीनएजर्स से लेकर मिड एज तक की महिलाओं का अट्रेक्शन दिखाई दे रहा है।
नहीं होती एलर्जिक प्रॉब्लम
कई लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है और मेटल से उन्हें एलर्जी या रिएक्शन की समस्या हो जाती है। पेपर ज्वेलरी से ऎसा नहीं होता। पेपर ज्वेलरी में इयररिंग, ब्रेसलेट, सिंगल पेंडेंट सेट तैयार किए जाते हैं। यह फं की लुक, सिंपल लुक के तौर पर काफ ी पसंद की जाती है। इसमें वुडन, ग्लास बीड्स, क्रिस्टल, कुंदन, स्टोन, पोलकी, प्लास्टिक बीड्स व सेमी प्रेशियस स्टोन का यूज किया जाता है, जो ज्वेलरी को अट्रेक्टिव व खूबसूरत बनाने में हेल्प करता है।
होते हैं वाटरप्रूफ
पानी के संपर्क में आने पर भी पेपर ज्वेलरी खराब नहीं होती और न ही इस पर पसीने का असर होता है। इसमें रिसाइकिल पेपर का यूज करते हैं। इससे पर्यावरण से कार्बन घटता है और यह एन्वायरमेंट को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। मेटल ज्वेलरी की अपेक्षा इसकी कीमत काफ ी कम होती है। कुछ समय तक यूज करने के बाद इन्हें फेंका जा सकता है।
ऎसे होती है तैयार
पेपर ज्वेलरी बनाने के लिए पहले रॉ मेटेरियल तैयार किया जाता है। फि र इसे हाथ से विभिन्न आकृतियों में ढाला जाता है। इसे जोडने, मजबूत और सख्त करने, रंग करने और वाटरप्रूफ बनाने में काफ ी सावधानी बरती जाती है। पेपर क्वीलिंग से भी ज्वेलरी तैयार की जाती है। इसके लिए थीक शीट वाले पेपर का इस्तेमाल किया जाता है। कटिंग व डिजाइनिंग के जरिए इसे आभूषण के रूप में ढाला जाता है।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0