मीठे के हैं शौकीन..तो घर पर ऐसे बनाएं पान नारियल लड्डू....

मीठे के हैं शौकीन..तो घर पर ऐसे बनाएं पान नारियल लड्डू....

नारियल की बनी मिठाई तो सभी को पसंद होती हैं। अगर इसमें पान का फ्लेवर मिक्स कर दिया जाए तो इसका टेस्ट और भी बढ़ सकता है। हम आपको पान नारियल लड्डू बनाने के आसान तरीके बता रहे हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्रीः-

पान पत्ते- 8

कन्डैंस्ड मिल्क- 380 ग्राम

ऑर्गेनिक फूड कलर- 2 बूंद

घी- 2 टीस्पून

नारियल- 200 ग्राम

गुलकंद


विधिः-
1. सबसे पहले ब्लेंडर में 8 पान पत्ते, 380 ग्राम कन्डैंस्ड मिल्क, 2 बूंद ऑर्गेनिक फूड कलर की डाल कर ब्लेंड करें।
2. अब पैन में 2 टीस्पून घी गर्म करके 200 ग्राम नारियल डाल कर सुनहरी भूरा होने तक भूनें।
3. फिर इसमें ब्लेंड किया हुआ मिश्रण मिक्स करके इसे बाऊल में निकाल लें।
4. अब इस में से कुछ मिश्रण लेकर उसमें गुलकंद भर के अच्छे से कवर करके गेंद की तरह गोल करें और फिर नारियल के साथ कोटिंग कीजिए।
5. पान नारियल लड्डू बन कर तैयार है। अब इसे सर्व करें।

#पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0