
ब्लाउज में केवल गला ही नहीं स्टाइलिश बाजू का भी है ट्रेंड, महिलाओं का आ रहा है बेहद पसंद
फैशन की दुनिया में हर दिन नए ट्रेंड देखने को मिलते हैं और अब ब्लाउज डिजाइनों में भी काफी बदलाव नजर आ रहा है। पहले जहां महिलाएं ब्लाउज में सिर्फ नेक डिजाइन यानी गले के पैटर्न पर ज्यादा ध्यान देती थीं, वहीं अब स्टाइलिश बाजू यानी स्लीव्स डिजाइनों का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ रहा है। शादी, पार्टी या त्योहारों में महिलाएं ऐसे ब्लाउज पहनना पसंद कर रही हैं, जिनकी बाजू अलग और आकर्षक दिखाई दें। खास बात यह है कि स्टाइलिश स्लीव्स सिंपल साड़ी को भी बेहद ग्लैमरस लुक देने का काम करती हैं। आजकल मार्केट में कई तरह के मॉडर्न और ट्रेडिशनल स्लीव्स डिजाइन ट्रेंड में हैं, जिन्हें महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। अगर आप भी अपनी साड़ी लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो ब्लाउज की बाजू के नए डिजाइनों को जरूर ट्राई कर सकती हैं।
पफ स्लीव्स दे रही हैं रॉयल लुक
आजकल पफ स्लीव्स ब्लाउज महिलाओं के बीच काफी ट्रेंड में हैं। यह डिजाइन पुराने फैशन का मॉडर्न टच माना जा रहा है। पफ स्लीव्स ब्लाउज पहनने से साड़ी का लुक काफी स्टाइलिश और क्लासी दिखाई देता है। खासतौर पर सिल्क और ऑर्गेंजा साड़ियों के साथ यह डिजाइन बेहद खूबसूरत लगता है। हल्की फूली हुई बाजू ब्लाउज को यूनिक लुक देती हैं और पहनने वाली की पर्सनैलिटी को भी आकर्षक बनाती हैं। शादी और पार्टी जैसे खास मौकों पर महिलाएं इस डिजाइन को काफी पसंद कर रही हैं।
नेट और शीयर स्लीव्स का बढ़ा क्रेज
नेट और ट्रांसपेरेंट स्लीव्स भी महिलाओं को काफी पसंद आ रही हैं। यह डिजाइन साड़ी को मॉडर्न और एलिगेंट लुक देता है। कई महिलाएं पार्टी और फंक्शन में हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली नेट स्लीव्स पहनना पसंद करती हैं। खास बात यह है कि ये डिजाइन सिंपल ब्लाउज को भी बेहद आकर्षक बना देते हैं। नेट स्लीव्स के साथ मोती, स्टोन या सीक्विन वर्क भी काफी ट्रेंड में देखने को मिल रहा है। यह डिजाइन महिलाओं को स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक देने का काम करता है।
बेल स्लीव्स से मिलेगा इंडो-वेस्टर्न टच
अगर आप ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा फ्यूजन लुक चाहती हैं, तो बेल स्लीव्स ब्लाउज अच्छा विकल्प हो सकता है। इस डिजाइन में बाजू नीचे की तरफ थोड़ी फैली हुई होती हैं, जो काफी स्टाइलिश दिखाई देती हैं। जॉर्जेट और फ्लोई साड़ियों के साथ बेल स्लीव्स ब्लाउज बेहद शानदार लगते हैं। यह डिजाइन युवतियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और पार्टी लुक के लिए पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा यह पहनने में भी काफी आरामदायक माना जाता है।
फुल स्लीव्स ब्लाउज
फुल स्लीव्स ब्लाउज का ट्रेंड भी फिर से लौट आया है। खासतौर पर शादी और त्योहारों में महिलाएं एम्ब्रॉयडरी वाले फुल स्लीव्स ब्लाउज पहनना पसंद कर रही हैं। यह डिजाइन एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक देने का काम करता है। इसके अलावा फुल स्लीव्स ब्लाउज गर्मियों में हल्के फैब्रिक के साथ भी काफी आरामदायक महसूस होते हैं। सही स्लीव्स डिजाइन चुनकर महिलाएं अपने पूरे साड़ी लुक को और ज्यादा स्टाइलिश और आकर्षक बना सकती हैं।
#जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां






