महाशिवरात्रि 2022: इन उपायों को करने से होती है धन की प्राप्ति, माँ लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न

महाशिवरात्रि 2022: इन उपायों को करने से होती है धन की प्राप्ति, माँ लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव माता पार्वती को ब्याहकर लाए थे। महाशिवरात्रि के दिन जोड़े सहित पूजा करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त करना, जिन्दगी का सर्वाधिक सुखद पल माना जाता है। वैसे भी धर्मग्रन्थों और धर्मगुुरुओं का कहना है कि शिव की आराधना से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। साथ ही तमाम तरह की परेशानियों का निपटारा होता है। ज्योतिष शास्त्र में महाशिव रात्रि के अवसर पर किए जाने वाले कुछ उपायों का जिक्र किया गया है जिनको करने से आम आदमी की जिन्दगी बाधाओं रहित होती है और इनको करने से सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

इये डालते हैं एक नजर इन उपायों पर....

1. यदि नौकरी या व्यापार में परेशानी चल रही है तो महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखें और शिवलिंग पर जल में शहद मिलाकर अभिषेक करें। साथ ही अनार का फूल चढ़ाएं।

2. महाशिवरात्रि पर हो सके तो जरूरतमंदों की मदद करें। कहा जाता है कि भगवान शिव उस व्यक्ति से जल्द प्रसन्न होते हैं जो जरूरतमंदों की मदद करता है। ऐसा करने से जीवन में सभी प्रकार की समस्याओं का अंत होगा।

3. यदि आपको अपनी कोई इ‘छा पूर्ति की चाह हो तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को उनकी प्रिय वस्तुएं जरूर अर्पित करें।

4. चांदी के लोटे द्वारा महाशिवरात्रि पर जलधारा से भगवान शिव का अभिषेक करते हुए ॐ नम: शिवाय और ॐ पार्वतीपतये नम: मंत्र का 108 बार जप करने से आर्थिक उन्नति होती है।

5. अगर कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर है तो महाशिवरात्रि के दिन आप शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करें और ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।

6. यदि आपको किसी प्रकार की सम्पत्ति की चाह है तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का दही से रुद्राभिषेक करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की सम्पत्ति में बढ़ोतरी होती है।

#Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0