अगर दिखना है स्टाइलिश तो पढें इसे

अगर दिखना है स्टाइलिश तो पढें इसे

लेटेस्ट फैशन
इन्हें आप बाजार में वुलन लेडीज कुर्ते,स्वेटर ड्रेस या डिजायनर लांग स्वेटर के नाम से भी पा सकती हैं। इन रंग-बिरंगे कुर्तों को आप जैसे चाहें वैसे पहन सकती हैं। यदि आप उसे चूडीदार सूट की तरह पहनना चाहती हैं तो पूरा ही पहना जा सकता है और इसे जींस,लेगिंग्स,स्टॉकिंग्स,लांग बूट्स या फिर सादी सलवार के साथ भी पहन सकती हैं। आप इन्हें मिक्स एंड मैच करके भी पहन सकती हैं।मोटे तौर पर दो साइजों में घुटनों से थोडा ऊपर या फि र टॉप की साइज के छोटे कुर्ते बाजार में उपलब्ध होंगे। ये कुर्ते कई तरह के डिजाइंस और पैटर्न में मिलेंगे। कार्डिगन की तरह पूरे बटन वाले कुर्ते भी मिलेंगे तो पुलोवर की तरह के कुर्ते भी होंगे। इनमें जेंट्स कुर्तो की तरह नेक पर 3-4 बटन वाले कुर्ते भी उपलब्ध हैं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0