अपने घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान लें इसकी सही दिशा

अपने घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान लें इसकी सही दिशा

हर कोई अपने घर में मनी प्लांट तो जरूर लगाता है। कहा जाता है यह घर के आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ वास्तु दोष को भी दूर करता है। जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट होता है कि मनी प्लांट का अर्थ है कि घर में आर्थिक खुशहाली का आना। इसके पौधे का सही तरीके से लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि इसे सही दिशा में लगाया जाए। लोग इसे घर में लगा तो लेते हैं लेकिन सही जानकारी न होने के कारण इसका पूरा फायदा नहीं उठा पाते। आपके घर में भी मनी प्लांट है या फिर इसे घर के आंगन में लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो जान लें इसे लगाने के सही दिशा के बारे में, तभी आपको इसका पूरा लाभ मिलेगा।  


-आंगन में कभी भी उत्तर दिशा की और मनी प्लांट न लगाएं, इस दिशा को नेगेटिव माना जाता है। वास्तु के हिसाब से इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से पति-पत्नी के बीच तनाव रहता है। इसे नाकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव की दिशा माना जाता है।  

-मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है लेकिन इसे घर के बाहर नहीं बल्कि अंदर लगाएं। बाहर लगाने से इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

-घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाएं। इससे सुख-समृद्धि बढ़ेगी और उस बात का खास ख्याल रखें कि यहां पर धूप ज्यादा न पड़े। इससे यह प्लांट सूखने लगेगा।  

-समय-समय पर मनी प्लांट की पत्तियां छांटते रहें। इसी बढ़ती बेल को जमीन पर गिरने न दें। इसे साथ ही साथ ऊपर की तरफ बांधते रहें। 

#क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0