क्या आपका वर्क फ्रॉम होम सेटअप, आपकी तरक्की रोक रहा है

क्या आपका वर्क फ्रॉम होम सेटअप, आपकी तरक्की रोक रहा है

डिजिटल डेस्क आज के दौर में जब वर्क फ्रॉम होम और हाइब्रिड वर्किंग एक स्थायी जीवन शैली बन चुके हैं घर के भीतर के वास्तु का महत्व और भी बढ़ गया है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर के जिस कोने में आप बैठकर काम करते हैं वह न केवल आपकी उत्पादकता को प्रभावित करता है बल्कि आपके करियर की दिशा भी तय करता है। 
करियर में सफलता के लिए उत्तर दिशा है सबसे खास: 
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा कुबेर और अवसरों की दिशा मानी जाती है। 2026 के नवीनतम रुझानों के मुताबिक यदि आप अपना वर्क डेस्क उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखते हैं तो नए आइडियाज और वित्तीय लाभ के योग बढ़ जाते हैं। 

काम के दौरान इन 3 गलतियों से बचें: 
वास्तु सलाहकार के अनुसार बीम के नीचे बैठना: यदि आपके डेस्क के ठीक ऊपर कोई बीमा है तो यह मानसिक तनाव और काम में रुकावट पैदा कर सकता है। 

पीठ के पीछे दरवाजा: 
काम करते समय आपकी पीठ मुख्य दरवाजे की ओर नहीं होनी चाहिए। इससे आत्मविश्वास में कमी आती है। पीछे एक ठोस दीवार का होना सपोर्ट का प्रतीक है। 

बेडरूम में ऑफिस: 
यदि संभव हो तो बेडरूम में काम करने से बचें। यह राहु की ऊर्जा को बढ़ा सकता है जिससे आलस और काम में देरी होती है। 

तरक्की के लिए क्विक टिप्स : 

टेबल का आकार: हमेशा आयताकार या वर्गाकार टेबल का उपयोग करें। गोल या टेढ़े-मेढ़े आकार के डेस्क विचारों में भ्रम पैदा करते हैं। 

पौधों का जादू: 
अपनी टेबल के उत्तर-पूर्व कोने में एक छोटा मनी प्लांट या बैंबू प्लांट रखें। यह न केवल हवा साफ करता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बनाए रखता है। 

क्रिस्टल का उपयोग: 
फोकस बढ़ाने के लिए अपनी टेबल पर एक एमेथिस्ट Amethyst या क्लियर क्वार्ट्ज क्रिस्टल रखना इस साल काफी ट्रेंड में है। वास्तु केवल दिशाओं का खेल नहीं है, यह ऊर्जा का संतुलन है। अपने वर्कस्पेस को क्लटर-फ्री कबाड़ मुक्त रखना ही सफलता की पहली सीढ़ी है।
- हेमलता शर्मा, जयपुर

#आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0