ये संकेत आपको बताएंगे...आप संकट में हो या खुशाल जिंदगी में....

ये संकेत आपको बताएंगे...आप संकट में हो या खुशाल जिंदगी में....

ज्योतिष व शकुन शास्त्र में जीवों से जुड़े ऐसे कई संकेतों का उल्लेख मिलता है, जो मनुष्य को आने वाली विपदा से सावधान करते हैं। हालांकि कुछ लोग इन पर विश्वास नहीं करते, लेकिन ये संकेत काफी हद तक सही होते हैं। 
-हिंदू धर्म में मान्यता है कि यदि बिल्ली रास्ता काट जाए, तो रुक जाना चाहिए। इससे बनता कार्य बिगड़ जाता है। यह इशारा भी होता है कि यदि आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो न जाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

-अगर आपको घर या उसके बाहर बिल्ली बार-बार रोती दिखाई देती है, तो यह घर-परिवार पर आने वाले किसी बड़े संकट का संकेत है। आप किसी जरूरी कार्य से बाहर जा रहे हैं और रास्ते में लड़ती हुई बिल्लियां दिखाई दें, तो समझ जाइए कि काम नहीं बन पाएगा। माना जाता है कि यदि यात्रा पर जा रहे हैं और बिल्ली मुंह में मांस का टुकड़ा लिए दिखाई दे, तो कार्य सफल हो जाएगा। 

-कुत्ते से भी शुभ-अशुभ प्रभाव जुड़े हैं। यदि आपके पास कोई कुत्ता आकर लेटने लगे, तो यह संकेत है कि कुछ अच्छा होने वाला है। यदि घर के बाहर कुत्ता भवन की ओर मुख करके सोए, तो घर पर कोई विपत्ति आने वाली है।
-घर में लगे मकड़ी के जाले, मधु मक्खी का छत्ता होना शुभ नहीं होता। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का इशारा होता है। अगर घर में नीलकंठ या मोर आता दिखाई दे जाए, तो यह सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी व धन लाभ का संकेत है। यह घर पर देवकृपा बनी रहने का भी संकेत है। 

#क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0