नये अंदाज में फ्रूटी चीला रोल Fruity Chila Roll Recipe

नये अंदाज में फ्रूटी चीला रोल Fruity Chila Roll Recipe

चीले को कुछ नए अंदाज में पेश कीजिए। भरवां चीलों को रोल किसी रूप में सर्व करेंगी। तो साधारण चीले को भी देखकर जी ललचाएगा।

चीले के लिए सामग्री-

1/2 कप मैदा
1 कप दूध
चुटकीभर बेकिंग सोडा और 1 बडा चम्मच तेल।
सभी सामग्री को मिला कर घोल तैयार करें।

भरावन के लिए-
1 कप सेब बारीक कटा
1/4 कप अंगूर 2 भागों में कटे हुए
1/2 कप संतरा
1/2 कप स्ट्रॉबेरी
1 बडा चम्मच कॉर्नफ्लोर
1/2 कप जूस संतरे या किसी मौसमी फल का
1 बडा चम्मच चीनी
1 बडा चम्मच मूंगफली
1/2 कप सफेद तिल और 1 छोटा चम्मच मक्खन।

बनाने की विधि- पैन गरम करें। इसमें 1-1 चम्मच चीले का मिश्रण डालकर चीला तैयार करें। कॉर्नफ्लोर में जूस, चीनी व तिल मिलाकर गाढा होने तक पकाएं। फल और मूंगफली डालें हर चीले में 1-1 बडा चम्मच यह भरावन डाल कर फैलाएं। पक जाने पर फोल्ड करके सर्व करें।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0