
गर्मियों में घर को रखना है कूल तो खिड़कियों के लिए चुनें ये खास पर्दे, कमरे में बनी रहेगी पहाड़ जैसी ठंडक
राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में सिर्फ कूलर और एसी चला लेना ही काफी नहीं है बल्कि बाहर से आने वाली गर्म हवाओं और तीखी धूप को रोकना भी जरूरी है। अक्सर हम घर की सजावट पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन गर्मियों में पर्दों का सही चुनाव करना भूल जाते हैं। सही फैब्रिक और रंगों वाले पर्दे न केवल बिजली का बिल कम कर सकते हैं बल्कि आपके कमरे को एक रिफ्रेशिंग लुक भी देते हैं। यहाँ कुछ बेहतरीन विकल्प दिए गए हैं जो इस सीजन में आपके घर को स्टाइलिश और ठंडा रखेंगे।
नेचुरल फैब्रिक का जादू कॉटन और लिननः
गर्मियों के लिए सूती और लिनन के पर्दे सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इनकी खासियत यह है कि ये ब्रीदेबल होते हैं यानी इनके जरिए हवा का वेंटिलेशन बना रहता है। ये दिखने में सादे लेकिन बेहद एलिगेंट लगते हैं। हल्के पेस्टल कलर्स जैसे स्काई ब्लू या लाइट क्रीम कमरे को बड़ा और खुला दिखाते हैं।
ब्लैकआउट कर्टन्स दोपहर की धूप का पक्का इलाजः
जिन कमरों में दोपहर की सीधी धूप आती है वहां ब्लैकआउट पर्दे किसी वरदान से कम नहीं हैं। इनका मोटा फैब्रिक सूरज की तपिश को कमरे के अंदर आने ही नहीं देता। यदि आप दोपहर में चैन की नींद लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस है।
लेयरिंग स्टाइल शीयर और भारी पर्देः
आजकल लेयरिंग का काफी ट्रेंड है। आप पारदर्शी पर्दों के साथ एक भारी पर्दे की लेयर लगा सकते हैं। दिन के समय भारी पर्दों को हटा दें ताकि शीयर कर्टन्स से छनकर आती रोशनी कमरे को सुंदर बनाए रखे और शाम को इन्हें बंद कर बाहरी गर्मी को रोक दें।
बांस के चिक और देसी ब्लाइंड्सः
अगर आप अपने इंटीरियर को थोड़ा ट्रैडिशनल और नेचुरल लुक देना चाहते हैं तो बांस के चिक का इस्तेमाल करें। ये तपती धूप को फिल्टर कर देते हैं और कमरे में एक अलग ही सुकून भरा माहौल पैदा करते हैं।
गर्मी भगाने के लिए रंगों का चुनावः
ठंडे रंगः
गर्मियों में हमेशा आइस ब्लू मिंट ग्रीन लैवेंडर और ऑफ व्हाइट जैसे रंगों को प्राथमिकता दें। ये रंग गर्मी को रिफ्लेक्ट करते हैं।
फ्लोरल प्रिंट्सः
इस मौसम में बड़े फूलों वाले या पत्तियों वाले प्रिंट्स आंखों को ठंडक पहुंचाते हैं और घर में ताज़गी का अहसास कराते हैं।
डार्क कलर्स से बचेंः
गहरे लाल, काले या डार्क ब्राउन पर्दों का उपयोग न करें क्योंकि ये गर्मी को सोखते हैं जिससे कमरा और ज्यादा गर्म हो सकता है।
पर्दों का यह छोटा सा बदलाव न केवल आपकी प्राइवेसी बनाए रखता है बल्कि आपके आशियाने को चिलचिलाती गर्मी में एक कूल रिट्रीट में बदल देता है। तो इस बार अपने इंटीरियर में इन खास पर्दों को जगह दें और गर्मी को कहें बाय-बाय।
- हेमलता शर्मा, जयपुर
#अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...






