बेहद लजीज है मशरूम टिक्का मसाला

बेहद लजीज है मशरूम टिक्का मसाला

टिक्का बनाने की विधि -
एक कटोरे में टिक्के के नीचे दी हुई सामग्रियों को मिक्स करें और 1 घंटे के लिये किनारे रख दें। अगर आप ओवन का इस्तेमाल करती हैं तो, उसे 10 मिनट के लिये 180 डिग्री C पर प्रीहीट करें। फिर स्कीवरर्स लें और उसमें मशरूम लगाएं। बेकिंग ट्रे पर फॉइल शीट लगाइये और उस पर मशरूम वाले स्कीवर्स रख दें। इसे 10-15 मिनट तक ग्रिल्ल करें। यदि आप इसे फ्राई करना चाहती हैं, तो इसे गरम तेल में गोल्डन होने तक डीप फ्राई करें। फिर इसे किनारे निकाल कर रख दें।

टिक्का मसाला बनाने की विधि -
यदि आप मशरूम को फ्राई करके बना रही हैं तो, उसी कढ़ाई में तेल के साथ बटर गरम करें। फिर उसमें लौंग, दालचीनी और तेज पत्ता डालें। फिर कटी प्याज डाल कर 1 मिनट तक फ्राई करें। उसके बाद इसमें अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर चलाएं। फिर टमैटो प्यूरी डाल कर बचा हुआ मैरीनेशन भी डाल दें और 2 मिनट तक सब कुछ पकाएं। इसके बाद इसके साथ जायफल पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डाल कर चलाएं। फिर टमैटो चिली सॉस डालें और 2 मिनट तक पकाएं। 1 कप पानी डालें और 5-8 मिनट पकाएं। उसके बाद आधा कप दूध डाल कर 2 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें मशरूम टिक्का और स्वादअनुसार नमक मिलाएं। इसे 10 मिनट के लिये ढंक दें और 10 मिनट के लिये पकाएं।  फिर क्रीम और कॉर्न फ्लोर को पानी में मिलाते हुए इसमें डालें। ऊपर से कसूरी मेथी डालें और 8 मिनट तक पकाएं। आप इसे रोटी, नान या चावल के साथ सर्व करें।

-> ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0