स्पाइसी पनीर भुरजी-Paneer Bhurji

स्पाइसी पनीर भुरजी-Paneer Bhurji

अगर आपका मन स्पाइसी व्यंजन खाने को कररहा है तो चखिऎ पनीर भुरजी के स्वाद को।
सामग्री-
100 ग्राम पनीर
50 ग्राम हरी मटर
3 टीस्पून तेल
1 टीस्पून जीरा
2 प्याज बारीक कटे हुए
3 टमाटर बारीक कटे हुए
2 हरी मिर्च कटी हुई
आधा टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च कटी हुई और नमक स्वादानुसार।
बनाने की विधि-
पनीर को मैश कर लें। पैन में तेल गर्म करके जीरे का छौंक लगाएं। प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी व लाल मिर्च पाउडर व नमक डालकर 3-4 मिनट तक भूनें। इसमें थोडासा पानी और मटर डालें। ढंककर 3 मिनट तक पकाएं। अब पनीर डालें और 2 मिनट तक पकाएं। हरी धनिया से सजाकर सर्व करें।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0