
Home Decor : घर की दीवारों पर दिखेगा कला का जादू अब ट्रेंड में हैं बोहो वॉल डिजाइन्स
आजकल घरों को सजाने के लिए बोहो स्टाइल सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यह एक ऐसी सजावट है जो किसी खास नियम से नहीं बल्कि आपकी पसंद और कलात्मक सोच से चलती है। अगर आप अपने घर को एक आर्ट गैलरी जैसा खूबसूरत और जीवंत लुक देना चाहते हैं तो बोहो वॉल डिजाइन्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
]क्या है बोहो डिजाइन की खासियत:
बोहो स्टाइल में गहरे रंगों और कुदरती चीजों का मेल होता है। इसमें मस्टर्ड येलो टील ब्लू ब्राउन और रेड जैसे रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। मंडाला आर्ट फूलों के प्रिंट और मिट्टी जैसे रंगों का तालमेल कमरे के वातावरण को एकदम सुकून भरा और खुशहाल बना देता है।
दीवारों को सजाने के ट्रेंडी तरीके:
यूनिक वॉलपेपर:
ड्राइंग रूम और डाइनिंग एरिया के लिए आप मंडाला और ट्राइबल आर्ट वाले वॉलपेपर चुन सकते हैं। यह दीवारों को एकदम वाइब्रेंट और मॉडर्न लुक देते हैं।
क्लॉथ पैचवर्क:
आजकल कपड़ों के छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों से बने वॉलपेपर बहुत चलन में हैं। इसे आप सोफे के पीछे वाली दीवार पर लगाकर घर को एक देसी टच दे सकते हैं।
रस्टिक और पेंटिंग लुक:
अगर आप सादी दीवार पसंद करते हैं तो गहरे भूरे रंग के पेंट पर छोटे-छोटे चौकोर फ्रेम वाली बोहो पेंटिंग्स सजा सकते हैं।
हाथ से बनी सजावट:
बेडरूम की दीवारों पर धागों से बनी मैक्रेम हैंगिंग और कुदरती रंगों का इस्तेमाल करने से कमरा बहुत ही आर्टिस्टिक महसूस होता है। बोहो डिजाइन आपके घर की दीवारों को सिर्फ सुंदर ही नहीं बनाता बल्कि उन्हें एक नई पहचान और रूह देता है।
जो लोग अकेले रहते हैं और अपने घर को अपनी पहचान देना चाहते हैं उनके लिए बोहो स्टाइल सबसे अच्छा है। इसमें आप अपनी पुरानी और प्रिय चीजों को भी सजावट का हिस्सा बना सकते हैं जिससे आपका छोटा सा कोना भी सबसे अलग नजर आता है।
- हेमलता शर्मा, जयपुर
#ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...






