
Home Decor : आपके आशियाने में कांच की खनक 2026 का सबसे बड़ा होम डेकोर ट्रेंड
होम डेकोर की दुनिया में हर साल नए चलन आते और जाते हैं लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जो अपनी क्लासिक खूबसूरती से हमें हमेशा लुभाती हैं। इस साल 2026 होम डेकोर का सबसे हॉट और शाइनिंग ट्रेंड बनकर उभरा है - पारंपरिक कांच की चूड़ियों और कांच के शिल्प का इंटीरियर में इस्तेमाल।
जी हां वही रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां जो अब तक सिर्फ कलाइयों की शोभा बढ़ाती थीं अब आपके लिविंग रूम से लेकर डाइनिंग एरिया तक को एक नया और जादुई अंदाज़ दे रही हैं। एथनिक ग्लैम और सस्टेनेबल लिविंग के संगम ने इस पुराने शिल्प को एक आधुनिक पहचान दी है।
ये 3 डेकोर आइडियाज़ बदल देंगे आपके घर का माहौलः
होम डेकोर एक्सपर्ट्स के अनुसार कांच की चूड़ियों का इस्तेमाल करके आप अपने घर को एक रॉयल और आर्टिस्टिक लुक दे सकते हैं।
यहाँ हैं 2026 के टॉप डेकोर ट्रेंड्सः
रंगीन चूड़ी झाड़-फानूस :
यह इस सीज़न का सबसे बड़ा हिट है! पुरानी या नई कांच की चूड़ियों को एक साथ जोड़कर बनाए गए झाड़-फानूस न केवल सस्ते हैं बल्कि बेहद खूबसूरत भी लगते हैं। जब लाइट इनके पारदर्शी रंगों से होकर गुजरती है तो पूरा कमरा रंगीन रोशनी से नहा उठता है। यह लिविंग रूम या एंट्रीवे के लिए एक परफेक्ट स्टेटमेंट पीस है।
कर्टेन सेपरेटर :
ओपन-प्लान घरों में दो हिस्सों को अलग करने के लिए कांच की चूड़ियों के पर्दे बहुत पसंद किए जा रहे हैं। इन्हें धागों या बारीक तारों में पिरोकर बनाया जाता है। ये पर्दे धूप की रोशनी में तो चमकते ही हैं, साथ ही जब हल्की हवा चलती है तो इनकी हल्की खनक घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
मोज़ेक वॉल आर्टः
फर्श या दीवारों पर रंगीन कांच के टुकड़ों जिन्हें थीकरी काम भी कहा जाता है का इस्तेमाल करके सुंदर डिज़ाइन बनाना एक और प्रमुख चलन है। आप अपने आईने के फ्रेम फोटो फ्रेम या सिर्फ एक खाली दीवार को इस ग्लास मोज़ेक आर्ट से सजाकर उसे एक एथनिक और वाइब्रेंट लुक दे सकते हैं।
2026 के ट्रेंडी डेकोर कलर्सः
रॉयल कलर्स: पन्ना हरा गहरा नीला और रूबी रेड कांच की चूड़ियां घर को एक शाही लुक देती हैं।
पेस्टल शेड्स: मिंट ग्रीन लैवेंडर और बेबी पिंक कांच के डेकोर पीसेस मिनिमलिस्ट और मॉडर्न घरों के लिए बेहतरीन हैं।
सस्टेनेबिलिटी और आर्ट:
एक खूबसूरत मेलः
इस ट्रेंड की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से इको-फ्रेंडली है। कांच एक ऐसा मटीरियल है जिसे बार-बार रिसाइकिल किया जा सकता है। टूटी हुई या पुरानी चूड़ियों का इस्तेमाल करके नए डेकोर आइटम बनाना न केवल रचनात्मक है बल्कि पर्यावरण के लिए भी अच्छा है।
यह वेस्ट-टू-बेस्ट का एक शानदार उदाहरण है।
अगर आपका घर मॉडर्न है तो कांच के डेकोर आइटम्स के साथ ज्यादा प्रयोग न करें। बस एक थीम वॉल या एक चूड़ी झाड़-फानूस काफी है। बहुत ज्यादा रंगीन चीज़ें घर को बिखरा हुआ दिखा सकती हैं।
- हेमलता शर्मा, जयपुर
#7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...






