
Home decor: छोटी बालकनी को बनाएं सुंदर और हवादार: ये 5 आसान स्टोरेज आइडियाज बदल देंगे आपके घर का लुक
फ्लैट या अपार्टमेंट की छोटी बालकनी में सामान संभालना और उसे खूबसूरत बनाए रखना हमेशा एक बड़ी चुनौती होती है। अक्सर कम जगह होने की वजह से पौधे कुर्सियां और दूसरा जरूरी सामान बिखरा हुआ सा लगता है जिससे बालकनी छोटी और थकाऊ नजर आने लगती है।
लेकिन अगर आप थोड़ी समझदारी और सही प्लानिंग से काम लें तो इसी कम जगह को एक शानदार और सुकून देने वाले कोने में बदला जा सकता है। अपनी बालकनी को खुला-खुला और व्यवस्थित रखने के लिए आप इन बेहतरीन शेल्फ आइडियाज की मदद ले सकते हैं।
दीवारों का करें सही इस्तेमाल: फ्लोटिंग शेल्फ
अगर आप बालकनी के फर्श को खाली रखना चाहते हैं ताकि वहां चलने-फिरने की जगह बनी रहे तो फ्लोटिंग शेल्फ सबसे अच्छा विकल्प हैं। इन्हें सीधे दीवार पर फिट किया जाता है। इन पर आप छोटे-छोटे शोपीस किताबें या खुशबूदार मोमबत्तियां रखकर बालकनी को एक ट्रेंडी और मॉडर्न लुक दे सकते हैं।
ऊंचाई का फायदा उठाएं: वर्टिकल स्टैंड
कम जगह में ज्यादा सामान रखने का सबसे बेस्ट तरीका है कि आप ऊपर की तरफ की जगह यानी बालकनी की ऊंचाई का इस्तेमाल करें। इसके लिए बहुमंजिला वर्टिकल स्टैंड या शेल्फ बाजार से ले सकते हैं। इसमें अलग-अलग खाने होते हैं, जिनमें आप गार्डनिंग का सामान पानी छिड़कने वाली बोतलें और छोटे गमले एक साथ सलीके से रख सकते हैं।
कोनों को न करें बेकार: कॉर्नर रैक
अक्सर लोग बालकनी के कोनों पर ध्यान नहीं देते और वो जगह यूं ही खाली पड़ी रहती है। आप इन कोनों में फिट होने वाली एल-शेप या त्रिकोणीय कॉर्नर रैक लगा सकते हैं। इससे बालकनी का एक-एक इंच इस्तेमाल हो जाता है और extra सामान रखने के लिए अच्छी जगह मिल जाती है।
प्राकृतिक लुक के लिए: लकड़ी की अलमारी
अगर आपको अपनी बालकनी को एक नेचुरल और विंटेज लुक देना है तो लकड़ी से बनी छोटी अलमारी या शेल्फ लगवाएं। इसके ऊपर आप सुंदर से इनडोर प्लांट्स रख सकते हैं और नीचे के खानों में बाकी जरूरत का सामान छिपाकर रख सकते हैं। बस ध्यान रखें कि लकड़ी को धूप और बारिश से बचाने के लिए उस पर वॉटरप्रूफ कोटिंग जरूर करवा लें।
स्मार्ट चॉइस: फोल्डेबल शेल्फ
बेहद छोटी बालकनी के लिए फोल्डेबल शेल्फ एक जादुई समाधान की तरह काम करते हैं। जब आपको गार्डनिंग करनी हो या शाम की चाय पीनी हो तो इसे खोलकर इस्तेमाल कर लें। काम खत्म होने के बाद इसे वापस मोड़कर दीवार से सटा दें। इससे आपकी बालकनी हमेशा खुली और साफ नजर आएगी।
इन छोटे-छोटे बदलावों को अपनाकर आप अपनी छोटी सी बालकनी को भी घर का सबसे पसंदीदा और आरामदायक हिस्सा बना सकते हैं।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#महिलाओं के शरीर पर तिल,आइये जानते हैं इसके राज





