नील नितिन मुकेश का संगीत शौक है तो अभिनय....

नील नितिन मुकेश का संगीत शौक है तो अभिनय....

नील नितिन मुकेश का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम नील नितिन मुकेश चंद माथुर है। वह मशहूर गायक नितिन मुकेश के बेटे और जानेमाने गायक स्वर्गीय मुकेश के पोते हैं। मुकेश चंद माथुर उनके दादा और भारतीय सिनेमा के महान पाश्र्व गायक हैं। मुकेश ने 1946 में आर.डी.माथुर के निवासस्थान पर, कांदिवली में एक मंदिर में सरल त्रिवेदी रायचंद उर्फ बच्चीबेन से शादी की। सरल एक करोडपति गुजराती ब्राह्मण की बेटी थी।
नील ने अपनी पढाई मुंबई के ग्रीनलॉन हाईस्कूल से पूरी की। उसके बाद उन्होंने मुंबईके एचआर कॉलेज से कॉमर्स विषय में ग्रेजुएशन किया। अपने परिवार में दादा के समय से चली आ रही संगीत की परंपरा से अलग हटकर उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। नील अपने एक इंटरव्यू में कहा कि संगीत मेरा शौक है, लेकिन अभिनय मेरा पैशन है। एक अच्छा अभिनेता बनने के लिए नील ने नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल से अभिनय में चार महीने प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के अभिनेता अनुपम खेर से भी अभिनय के गुर सीखे हैं।

#पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0