हेयरस्टाइल

हेयरस्टाइल

कौकटेल मेकअप के साथ इंडोवैस्टर्न हेयरस्टाइल बहुत अच्छी लगती है। इसलिए इसे बनाने के लिए पहले बालों में अच्छी तरह कंघी करें। बाई तरफ के कुछ केश ले कर वी शेप में एक पोनी बना दें। फिर इसमें हेयर स्प्रे करें। ऎसे ही दाई तरफ भी एक पोनी बना लें। अब इस में भी स्प्रे करें। अब पीछे के बचे बालों में अच्छी तरह कंघी कर के स्पे्र करें और सैंटर में एक पोनी बना लें। इस पोनी की रबड में एक वौलपिन लगाएं। फिर पोनी में से एक लट उठाकर बैककौंबिंग करें और फिर स्पे्र करें। ऎसे में ही इस से उलट बनाएं। उन लटों को 3 बार रोल बना कर पिन से सैट कर दें। एक बाई, एक दाई तरफ और एक बीच में। टेल कौंब की सहायता से रोल बना सकती हैं। दोनों साइड की पोनी में भीरोल बना कर सैंटर में पिन से सैट करें। यह एक ऊंचा जूडा बन गया। फिर दाई तरफ के बालों की एक पतली लट निकाल कर उसे कर्ल मशीन से कर्ल करें। फिर पूरे बालों में स्प्रे करें। जूडें को सजाने केलिए डे्रस से मैच करता आर्टिफिशियल फ्लोवर लगाएं और हर रोल के ऊपर स्पार्कल लगाएं। अब आप नाइट पार्टी के लिए रेडी हैं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0