
घर बैठे पाएं इंस्टेंट ग्लो: रक्षाबंधन से पहले चेहरे को चमकदार बनाने के 6 आसान चरण
रक्षाबंधन के खास मौके पर चेहरे पर प्राकृतिक निखार पाने के लिए पार्लर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। रसोई में रखी चीजों की मदद से घर पर ही इन आसान चरणों का पालन करके अपनी त्वचा को चमकदार बनाया जा सकता है।
चरण 1 डीप क्लींजिंग: फेशियल की शुरुआत चेहरे की अच्छे से सफाई करके करें। किसी माइल्ड फेसवॉश या क्लींजिंग मिल्क की मदद से चेहरे और गर्दन की हल्की मालिश करें और साफ पानी से धो लें। इससे चेहरे की ऊपरी धूल-मिट्टी साफ हो जाती है।
चरण 2 एक्सफोलिएशन: त्वचा की मृत कोशिकाओं और ब्लैकहैड्स को हटाने के लिए स्क्रब करें। इसके लिए घर पर कॉफी और चीनी को मिलाकर या फिर दही और बेसन का मिश्रण बनाकर चेहरे नाक और ठोड़ी के पास हल्के हाथों से मालिश करें।
चरण 3 स्टीमिंग: स्क्रब करने के बाद चेहरे को 4 से 5 मिनट के लिए हल्की भाप दें। भाप लेने से बंद रोमछिद्र खुल जाते हैं और अंदर जमी गंदगी आसानी से बाहर निकल आती है।
चरण 4 फेस मसाज: मसाज क्रीम, एलोवेरा जेल या मलाई से 8 से 10 मिनट तक चेहरे की मालिश करें। मालिश करते समय हाथों को नीचे से ऊपर की ओर गोलाकार दिशा में घुमाएं। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और त्वचा में कसावट आती है।
चरण 5 फेस पैक: त्वचा को पोषण देने के लिए फेस पैक लगाएं। ऑयली या सामान्य त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण एक बेहतरीन विकल्प है। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
चरण 6 मॉइस्चराइजिंग: फेशियल के अंतिम चरण में चेहरे पर कोई अच्छा मॉइस्चराइजर, सीरम या सनस्क्रीन लगाएं। यह त्वचा की नमी को बनाए रखता है और चेहरे के निखार को लंबे समय तक बरकरार रखता है।
इन आसान चरणों को अपनाकर आप रक्षाबंधन पर बिना किसी केमिकल के प्राकृतिक और चमकदार त्वचा पा सकती हैं।
हेमलता शर्मा जयपुर
# जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!






