Gardening: अब बाजार के चक्कर छोड़िए, घर की ताजी और खुशबूदार अदरक उगाने का जादुई तरीका

Gardening: अब बाजार के चक्कर छोड़िए, घर की ताजी और खुशबूदार अदरक उगाने का जादुई तरीका

आज के समय में मिलावट और बढ़ती महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। ऐसे में अगर आपको अपनी चाय के लिए बिल्कुल ताजी और बिना केमिकल वाली अदरक अपने ही घर के गमले में मिल जाए तो बात ही कुछ और होगी। अदरक उगाना कोई मुश्किल विज्ञान नहीं है बल्कि यह एक बहुत ही सुकून देने वाला काम है जिसे आप अपनी बालकनी या छोटी सी छत पर भी कर सकते हैं। 

शुरुआत कैसे करें: 
अदरक उगाने के लिए आपको बीज खरीदने दुकान पर जाने की जरूरत नहीं है। आपकी रसोई में रखी अदरक ही इसका बीज है। बस ऐसी अदरक का टुकड़ा चुनें जिसमें छोटे-छोटे गांठ या उभार दिख रहे हों। अगर अदरक बिल्कुल सपाट है तो उसे कुछ दिन अंधेरे और नमी वाली जगह पर रख दें उसमें से अंकुर अपने आप फूटने लगेंगे। 


मिट्टी और जगह का चयन: 

अदरक को फैलने के लिए चौड़ी जगह पसंद है इसलिए एक ऐसा गमला लें जो गहरा कम और चौड़ा ज्यादा हो। इसके लिए मिट्टी तैयार करते समय ध्यान रखें कि वह सख्त न हो। आप साधारण बगीचे की मिट्टी में थोड़ी रेत और सूखी खाद मिला लें ताकि पानी गमले में जमा न हो। अदरक को सीधी और तेज धूप से बचाना चाहिए इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां छनकर धूप आती हो। 

लगाने की आसान विधि: 
तैयार मिट्टी में अदरक के टुकड़े को करीब दो से तीन इंच गहरा दबा दें। ध्यान रहे कि अंकुर वाला हिस्सा ऊपर की ओर हो। लगाने के बाद हल्का पानी छिड़कें। अदरक को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती बस इतना ध्यान रखें कि मिट्टी में नमी बनी रहे। 

फसल की तैयारी और फायदे: 
अदरक धैर्य का काम है। इसे पूरी तरह तैयार होने में लगभग 8 से 9 महीने लगते हैं। जब पौधे की पत्तियां पीली होकर सूखने लगें तो समझ जाइए कि जमीन के नीचे अदरक की गांठें बड़ी हो चुकी हैं। घर में उगी अदरक की सबसे बड़ी खासियत इसकी तेज खुशबू और शुद्धता है। 

इसमें बाजार की तरह सल्फ्यूरिक एसिड या अन्य चमकाने वाले केमिकल नहीं होते। तो आज ही एक गमला उठाइए और अपनी मेहनत की ताजी अदरक का स्वाद लेने की तैयारी शुरू कीजिए। यह न सिर्फ आपकी सेहत के लिए अच्छा है बल्कि गार्डनिंग का यह शौक आपके तनाव को भी कम करेगा। 
- हेमलता शर्मा, जयपुर

#बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0