Fashion: सहेलियों के बीच छा जाएगा आपका स्टाइल, गोल्डन और कांच की चूड़ियों को मिक्स-मैच करने के 8 धांसू आइडियाज

Fashion: सहेलियों के बीच छा जाएगा आपका स्टाइल, गोल्डन और कांच की चूड़ियों को मिक्स-मैच करने के 8 धांसू आइडियाज

​अगर आप किसी भी शादी त्योहार या पार्टी में अपने एथनिक लुक को सबसे जुदा और रॉयल बनाना चाहती हैं तो कांच की सिंपल चूड़ियों को नए तरीके से स्टाइल करना सीखें। सिर्फ प्लेन चूड़ियां पहनने के बजाय अगर आप उन्हें अपनी वार्डरोब में रखे गोल्डन कंगन या कड़ों के साथ पेयर करेंगी तो आपके हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। यह सदाबहार कॉम्बिनेशन साड़ी लहंगे और सलवार-सूट हर आउटफिट पर कमाल का लगता है। आइए जानते हैं कि आप इन्हें किस तरह से री-डिजाइन करके पहन सकती हैं। ​


भारी-भरकम कड़ों के साथ रॉयल लुक: 

किसी भी खास उत्सव या शादी के फंक्शन के लिए अपने सबसे हेवी और नक्काशीदार गोल्डन कड़ों को निकालें। इन कड़ों को अपनी साड़ी या लहंगे से मैच करती हुई कांच की चूड़ियों के दोनों तरफ आगे और पीछे लगाएं। यह स्टाइल आपके हाथों को एक ट्रेडिशनल और बेहद रिच लुक देता है। 


सिंगल स्टेटमेंट कड़े का जादू: 

अगर आप बहुत ज्यादा भारी सेट पहनना पसंद नहीं करती हैं तो यह तरीका आपके लिए बेस्ट है। अपने पास मौजूद किसी एक खूबसूरत या चौड़े गोल्डन कड़े को कांच की चूड़ियों के बिल्कुल बीचों-बीच में सेट करें। यह मिनिमल होने के साथ-साथ बेहद एलिगेंट और मॉडर्न लुक देता है। ​

नग और स्टोन वाले बैंगल्स का तालमेल: 

स्टोन वर्क या कुंदन वाले गोल्डन कड़े हमेशा से ही फैशन में इन रहते हैं। इन्हें स्टाइल करने के लिए आप कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों के आगे-पीछे इन नग वाले कड़ों को सजाएं। आप चाहें तो बीच-बीच में पतली गोल्डन चूड़ियां भी डाल सकती हैं, जिससे सेट काफी भरा-भरा और आकर्षक दिखेगा। ​

दो-दो पतले कड़ों का सिंपल सोबर स्टाइल: 

यदि आपके पास बहुत ज्यादा हैवी कड़े नहीं हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप दो-दो पतले गोल्डन कड़ों या चूड़ियों को आपस में मिलाकर कांच की चूड़ियों के आगे और पीछे पहन सकती हैं। यह स्टाइल आपके हाथों को भरा हुआ दिखाएगा और दिखने में भी काफी यूनिक लगेगा। ​

ट्रेंडी कश्मीरी घुंघरू कंगन: 

आजकल घुंघरू वाले कंगन लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं। चार-पांच कांच की चूड़ियों के बीच में एक घुंघरू वाला कंगन सेट करें इसकी छनक आपके लुक में चार चांद लगा देगी। बाजार में ये गोल्डन और सिल्वर दोनों शेड्स में मिलते हैं, जिन्हें आप अपने कपड़ों के हिसाब से मैच कर सकती हैं।

​नई नवेली दुल्हनों के लिए स्पेशल सेट: 

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है या आप किसी बेहद करीबी के फंक्शन में जा रही हैं, तो चूड़ियों के बीच-बीच में गोल्डन कड़ों को फिक्स करें। यानी हर दो या तीन कांच की चूड़ी के बाद एक गोल्डन चूड़ी या कंगन डालें। साड़ी के साथ यह पैटर्न बेहद खूबसूरत और हैवी ब्राइडल वाइब देता है। ​

डबल घुंघरू और मिक्स-मैच फैशन: 

आजकल दोनों हाथों में अलग-अलग रंगों की चूड़ियां मिक्स करके पहनने का काफी क्रेज है। इस लेटेस्ट ट्रेंड के साथ आप दो-दो घुंघरू वाले कंगनों को पेयर करें। यह कॉम्बिनेशन सिंपल कांच की चूड़ी को भी एक फैंसी और राजपूती या रॉयल लुक दे देता है। ​

स्टैकिंग और स्टोन वर्क का फ्यूजन: 

आपके पास जितने भी फैंसी, नग वाले या बारीक डिजाइन के कंगन हैं, उन सबको एक साथ मिलाकर स्टैक करके कांच की चूड़ियों के साथ एक कस्टमाइज्ड सेट तैयार करें। त्योहारों और पारिवारिक शादियों के लिए यह स्टाइल सबसे बेस्ट और क्लासी माना जाता है। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर

#क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0