जॉब बदलने से पहले जानिए कुछ बातें

जॉब बदलने से पहले जानिए कुछ बातें

नोटिस देने से पहले करें बॉस से बात
आप अपना जॉब छोड रही हैं, तो इस सम्बन्ध में आप अपने एचआर विभाग में नोटिस अवश्य दें। परंतु नोटिस देने से पहले एक बार आप अपने बॉस से बात कर जरूर बता दें कि आपको नई कम्पनी से जॉब का ऑफर मिला है और आप वहां जाना चाहती हैं। किसी भी कम्पनी में काम के दौरान हर क्षेत्र व लेवल पर आपसी मनमुटाव हमेशा होते रहते हैं, लेकिन जॉब छोड़ते समय ऐसा व्यवहार न करें कि आगे के लिए उस कंपनी में आपके के लिए रास्ते ही बंद हो जाएं। हो सकता है कि आपको भविष्य में दोबारा उन्हीं लोगों के साथ काम करने का मौका मिले, जिनका साथ आप आज छोडकर जा रही हैं, इसलिए अलविदा कहने से पहले सभी से आत्मीयता से बात करें व भावनात्मक लगाव दर्शाएं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0