बॉलीवुड में मेकअप आर्टिस्ट बनने के आसान...

बॉलीवुड में मेकअप आर्टिस्ट बनने के आसान...

दाम के साथ नाम कौन नहीं चाहता। अगर आप भी ऎसा ही चाहते हैं तो फिल्म और टीवी मेकअप आर्टिस्ट के रूप में ग्लैमरस करियर आपका इंतजार कर रहा है। अगर आपने हाल ही में इंटरमीडिएट किया है और ग्लैमरस कैरियर ऑप्शन की तलाश में हैं, तो फिल्म ऎंड टीवी मेकअप आर्टिस्ट बनने का रास्ता चुन सकते हैं। लेकिन इस करियर को चुनने से पहले यह अच्छी तरह समझ लें कि आपको लंबे समय तक खडे रह काम करना होगा। ध्यान रहे कि यह काम आम ब्यूटी पार्लर की तरह भी नहीं है। मेकअप आर्टिस्ट बनने के लिए आपमें एक पेंटर की तरह इमेजिनेशन का होना भी जरूरी है। अगर आपको लगता है कि आप में यह सब है, तो आप मेकअप आर्टिस्ट बन सकते हैं। इस फील्ड में लडके और लडकियों दोनों के लिए स्कोप है। वैसे, इस फील्ड में अभी तक लडके ही ज्यादा नाम कमा रहे हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड में बडे मेकअप आर्टिस्ट के रूप में किसी लडकी का नाम नहीं है। लेकिन ऎसा भी नहीं है कि वहां लडकियों के लिए स्कोप नहीं है। यह आर्टिस्ट के टैलंट पर डिपेंड करता है।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0