ऎसे बनाऎ दम आलू

ऎसे बनाऎ दम आलू

दम आलू अधिकतर सर्दियों में बनाने वाली डिश है और इसे खाने में मजा भी सर्दियोे में ही आता है। दम आलू पूरे इंडिया में लोकप्रिय और बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है तो आईये आज शाम के खाने में हम दम आलू बनाते हैं।

सामग्री -
छोटे आलू - 400 ग्राम या 12- 14 अदरक - एक इंच लम्बा टुकडा टमाटर- 3 -4 मीडियम साइज हरी मिर्च- 2 रिफाइन्ड तेल- 2 टेबिल स्पून और आलू तलने के लिये जीरा - आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच क्रीम या मलाई- 50 ग्राम (1/4 कप) काजू - 25- 30 काजू ताजा दही - 50 ग्राम (1/4 कप) यदिआप चाहें तो मिर्च पाउडर- एक चोथाई छोटी चम्मच से कम गरम मसाला- एक चोथाई छोटी चम्मच से कम(थोडा सा) हरा धनियाँ - एक टेबिल स्पून(बारीक कतरा हुआ) नमक - स्वादानुसार बनाने की

विधि � आलू को आधा छोटी चम्मच नमक डालकर उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये और छील लीजिये। साबूत आलू में कांटे की सहायता से छेद कर लीजिये। कढाई में तेल डालिये और आलू को हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये। तले हुये आलू को प्लेट में निकाल लीजिये। आप अगर चाहें तो आलूओं को छीलकर गोद लें और तेल लगाकर माइक्रोवेव में भी भून सकती है। मिक्सी में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू को आधा घंटे पहले पानी में डाल कर भिगो लीजिये काजू बारीक पीस लीजिये कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये सबसे पहले जीरा डालिये इसके बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और अब डालिये टमाटर काजू का पेस्ट और क्रीम , मसाले को चमचे से चला चला कर भुनिये मसाले में लाल मिर्च और नमक डालकर मिला दीजिये। जब मसाले से तेल अलग होता हुआ दिखाई देने लगे तब इसमे मथा हुआ दही डाल दीजिये और उबाल आने तक चलाते रहिये, तरी को आप जितना पतला या गाढा रखना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डाल दीजिये और उबाल आने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये। गरम मसाला डालकर मिला दीजिये ग्रेवी में आलू डाल दीजिये और 2 मिनिट तक ढककर पकने दीजिये, ताकि आलू के अन्दर सारे मसाले जब्ज हो जायं अब गैस बन्द कर दीजिये आधी मात्रा हरे धनिये की डाल दीजिये दम आलू तैयार हैं। तैयार दम आलू प्याले मे निकालिये हरे धनियाँ को ऊपर से डाल कर सजाइये नान, परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0