अखबार से आप खुद बनाएं कोस्टर सेट...

अखबार से आप खुद बनाएं कोस्टर सेट...

डाइनिंग टेबल पर हम लोग अक्सर गर्म-गर्म चाय का कप रखने के लिए कोस्टर सैट यानि प्लेट्स का इस्तेमाल करते है। आप अपने कोस्टर सेट को कई सालों तक लगातार इस्तेमाल करके बोर हो चुकी हैं तो अखबार से आप खुद भी बना सकते हैं। 
  

  जरूरी सामान
- अखबार
- हॉट ग्ली गन
- कॉर्ड बोर्ड
- डैकोरेटिंग पेपर
- ग्लिटर्स 
- गोंद
- पेंट और ब्रश    

  इस तरीके से बनाएं  
 1. सबसे पहले अखबार को पट्टियों की तरह लंबाई में काट लें। 

2. इसके बाद इनको पाइप की तरह गोलई में मोडते जाएं और इसी तरह पाइप बनाते जाएं। 

3. अब इसके बाद इसे गोल आकार में मोडकर गोंद के साथ चिपकाते जाएं और प्लेट का आकार दें। 4. अपने जरूरत के मुताबिक आप इसका साइज बना सकते हैं। जब प्लेट बन जाए तो इसके ऊपर डैकोरेटिव पेपर लगा दें।  5. इसे ग्लिटर से सजाएं और पेंट करें। 6. प्लेट्स को रखने के लिए कार्डबोर्ड का बॉक्स बनाएं और हॉट ग्लू गन की मदद से चिपकाएं। इसके बाद इस डिब्बे को एक तरफ से काट लें ताकि इसमें प्लेट्स रखी जा सकें। 
7. इसके बाद इस बॉक्स को डैकोरेटिव पेपर और ग्लिटर से सजा कर इस्तेमाल करें। 

#महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0