क्या चखा अपने: छोले विद आलू का अनोखा स्वाद

क्या चखा अपने: छोले विद आलू का अनोखा स्वाद

बनाने की विधि- सफेद चनों को रातभर भिगो लें। बेबी पोटैटो को अच्छी तरह से धो लें और सफेद चनों के साथ उबलने के लिए रखें। इसमें हल्दी और नमक डालें।

कडाही में तेल गरम करें। इसमें सूखी लाल मिर्च, तेजपत्ता, हींग और साबुत जीरा चटकाएं। प्याज और लहसुन-अदरक का पेस्ट डाल कर भूनें। लाल मिर्च डालें। टमाटर डालें और तेल छोडने तक भूनें। धनिया पाउडर, गरम मसाला डालें। उबले छोले और पोटैटो डालें।

मध्यम आंच पर ढक कर 5 मिनट तक मसाला मिलने तक पकाएं। भुना जीरा, हरा धनिया बुरक कर गरमगरम पूरियों के साथ सर्व करें।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0