हैल्दी बनाएंगी रंग-बिरंगी फल-सब्जियां

हैल्दी बनाएंगी रंग-बिरंगी फल-सब्जियां

कृषि अनुसंधान संस्थान का फल एवं बागवानी विभाग आम, अमरूद, बेर जैसे फ लों की ऎसी प्रजातियां विकसित करने में लगा है जो अधिक लाल या पीले रंग की होगी। विभाग ने इस वर्ष जुलाई में पूसा प्रतिभा, पूसा श्रेष्ठ, पूसा लालिमा तथा पूसा पितांबर जैसी आम की किस्में पेश की हैं। पूसा प्रतिभा का फ ल लाल रंग का तथा इसका गूदा नारंगी रंग का है। पूसा श्रेष्ठ एवं पूसा लालिमा लाल रंग का है जबकि पूसा पीतांबर पीले रंग का है। इसी प्रकार, विभाग ने लाल रंग का अमरूद और बेर का भी विकास किया है। जबकि आमतौर पर अमरूद या बेर हरा या पीले रंग का देखने को मिलता है। ये सभी फ ल न केवल खाने में स्वादिष्ट हैं बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी हैं क्यों कि इनमें सामान्य फ लों के मुकाबले बीटा-कैरोटीन तथा अन्य विटामिन एवं पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में हैं। इस प्रकार के फ लों को लोकप्रिय बनाने के लिए अधिक विटामिन एवं अन्य पोषक तत्व वाले आम एवं अन्य फ लों के पौधे को किसानो के बीच लोकप्रिय बनाने की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं ताकि ब़डे पैमाने पर इस प्रकार की फ ल की किस्मों का उत्पादन हो सके।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0