ब्रोकोली चेडर सूप

ब्रोकोली चेडर सूप

इस बार हम आपकी हैल्थ का ध्यान रखते हुए ब्रोकोली चेडर सूप को लेकर आये हैं।
सामग्री-
3 टेबल स्पून-नमक रहित बटर
1/2 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
1/4 कप मैदा
1 कप क्रीम
3 वेजीटेबल जूस
चुटकी भर जायफल
2 तेज पात
नमक और मिर्च स्वादानुसार
2 गाजर कद्दूकस किया हुआ
3 कप ब्रोकोली
8 औंस चेडर चीज क्यूब्स में कटी हुई।

बनाने की विधि- एक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करके उसमें बटर को मैल्ट कर लें। फिर इसमें प्याज को ट्रांसपेरेंट होने तक कुक करें। बीच-बीच में चलाते रहें। कुक होने के बाद प्याज का आंच पर से हटाकर दूसरी तरफ रख दें। मध्यम आंच पर रखे एक बडे बर्तन में दूध, क्रीम और मैदा को एक साथ मिलाएं, मिश्रण के स्मूथ होने तक बीच-बीच में हिलाते रहें। फिर इसमें वेजीटेबल जूस मिलाएं। एक बार फिर से मिश्रण को स्मूथ करने के लिए हिलाते रहें। अब इसमें जायफल, तेज पात, नमक और मिर्च मिलाकर मिश्रण को धी मी आंच पर बिना ढके लगभग 20 मिनट तक पकने दें। तली हुई प्याज, ब्रोकोली, गाजर को मिलाकर और 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें चीज मिलाएं और पूरी तरह से मैल्ट होने के लिए छोड दें। जरूरत पडने पर और वेजीटेबल जूस मिला सकते हैं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0