
सावधान इन 3 तारीखों में जन्मे लोग दुश्मनी निभाने में होते हैं बहुत खतरनाक
अंक ज्योतिष के अनुसार हमारे जन्म की तारीख हमारे व्यवहार और ताकत के बारे में बताती है। कुछ नंबर ऐसे होते हैं जिनके स्वामी ग्रह उन्हें बहुत निडर और जिद्दी बनाते हैं। अगर इन लोगों से कोई दुश्मनी मोल लेता है, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है क्योंकि ये लोग हार मानना नहीं जानते।
यहाँ उन तीन मूलांकों की जानकारी दी गई है जिनसे पंगा लेना आपको संकट में डाल सकता है
मूलांक 9
9 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
इस मूलांक का स्वामी मंगल ग्रह है जिसे साहस का देवता माना जाता है। इस तारीख को पैदा हुए लोग बहुत निडर होते हैं और किसी से नहीं डरते। दोस्ती में ये लोग अपनी जान तक दे सकते हैं लेकिन अगर कोई इनसे दुश्मनी करता है तो ये उसे चैन से जीने नहीं देते। इनका गुस्सा और काम करने का जोश इतना ज्यादा होता है कि दुश्मन इनके सामने टिक नहीं पाता।
मूलांक 8
8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग
इस मूलांक का स्वामी शनि ग्रह है। इस तारीख वाले लोग बहुत ही शांत और गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये लोग जल्दी किसी बात पर गुस्सा नहीं करते और न ही तुरंत कोई जवाब देते हैं। लेकिन अगर एक बार ये किसी को अपना दुश्मन मान लें तो ये उसे कभी माफ नहीं करते। ये लोग बहुत योजना बनाकर अपने विरोधियों को धूल चटाते हैं। इनसे दुश्मनी करना खुद का नुकसान करने जैसा है।
मूलांक 1
1 10 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग
इस मूलांक का स्वामी सूर्य ग्रह है जिसे सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। इस तारीख को जन्मे लोग किसी के नीचे दबकर काम करना पसंद नहीं करते। इनका व्यक्तित्व राजा जैसा होता है और ये बहुत स्वाभिमानी होते हैं। अगर कोई इनका अपमान करे या इनसे दुश्मनी करे तो ये अपनी पूरी ताकत लगाकर उसे सबक सिखाते हैं। ये लोग दुश्मनी में किसी भी सीमा को पार कर सकते हैं।
हेमलता शर्मा जयपुर
#तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय






