
Beauty Tips: किचन में रखी इन चीजों से तैयार करें अपनी मैजिक बीबी क्रीम, पार्लर जैसा निखार अब घर पर
अक्सर हम ऑफिस या कॉलेज जाने के लिए भारी मेकअप से बचना चाहते हैं और एक नो मेकअप लुक की तलाश में रहते हैं। बाजार में मिलने वाली महंगी और केमिकल युक्त बीबी क्रीम के बजाय आप घर पर ही नेचुरल तरीके से अपनी स्किन टोन के मुताबिक क्रीम तैयार कर सकती हैं। यह न केवल आपके पैसे बचाएगी बल्कि आपकी त्वचा को पोषण भी देगी।
बीबी क्रीम बनाने के लिए जरूरी सामान:
घर पर इस जादुई क्रीम को बनाने के लिए आपको अपनी रसोई और ब्यूटी किट से ये चीजें लेनी होंगी।
चंदन पाउडर एक छोटा चम्मच।
गुलाब जल एक छोटा चम्मच।
एलोवेरा जेल आधा चम्मच।
ग्लिसरीन आधा चम्मच।
हल्दी बस एक चुटकी।
कॉम्पैक्ट पाउडर एक चम्मच अपनी स्किन टोन के अनुसार।
प्राइमर या सनस्क्रीन आधा चम्मच।
बनाने का आसान तरीका:
सबसे पहले एक साफ कांच की कटोरी लें। इसमें चंदन पाउडर और गुलाब जल डालकर एक चिकना पेस्ट बना लें। ध्यान रहे कि इसमें गुठलियां न पड़ें। अब इस पेस्ट में एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन मिलाएं। यह मिश्रण आपकी त्वचा को दिनभर सॉफ्ट रखेगा। इसके बाद इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। हल्दी चेहरे के दाग धब्बों को कम करने में मदद करती है लेकिन इसे ज्यादा न डालें वरना चेहरा पीला दिख सकता है। अपनी स्किन टोन के हिसाब से कॉम्पैक्ट पाउडर को इसमें मिलाएं। अंत में प्राइमर या अपना पसंदीदा मॉइश्चराइजर डालकर इसे तब तक फेंटें जब तक यह बाजार वाली क्रीम जैसा स्मूद न हो जाए।
प्रो टिप और इस्तेमाल का तरीका:
इस होममेड क्रीम को किसी छोटे एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें। इसे आप पांच से सात दिनों तक आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप धूप में ज्यादा निकलती हैं तो मिश्रण में थोड़ा सा सनस्क्रीन जरूर मिला लें। इससे आपको कवरेज के साथ सुरक्षा भी मिलेगी। यदि आपको एक्स्ट्रा चमक चाहिए तो इसमें एक बूंद फेस ऑयल भी मिला सकती हैं।
यह क्रीम पूरी तरह सुरक्षित है और रोजाना इस्तेमाल करने पर भी आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुँचाती। कम खर्च में ऐसा ग्लो पाना अब बेहद आसान है।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...






