Beauty Care : बदलते मौसम में चेहरे का नूर रहेगा बरकरार: महंगे पार्लर नहीं, किचन के ये नुस्खे दिलाएंगे ग्लास स्किन

Beauty Care : बदलते मौसम में चेहरे का नूर रहेगा बरकरार: महंगे पार्लर नहीं, किचन के ये नुस्खे दिलाएंगे ग्लास स्किन

जकल की भागदौड़ भरी जिंदगी प्रदूषण और ऊपर से ये बदलता मौसम इन सबका सबसे बुरा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। धूल मिट्टी और पसीने की वजह से चेहरा न सिर्फ डल हो जाता है बल्कि कील मुहांसे और काले धब्बे भी पीछे नहीं हटते। 

अक्सर हम चमक पाने के लिए हजारों रुपए पार्लर में फेशियल और महंगे प्रोडक्ट्स पर फूंक देते हैं लेकिन नतीजा कुछ ही दिनों का होता है। ​लेकिन क्या आप जानते हैं कि असली निखार आपके किचन के डिब्बों में छिपा है जी हां दादी नानी के वो पुराने नुस्खे आज भी उतने ही असरदार हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान उपाय जो आपकी स्किन को शीशे जैसा चमका सकते हैं।

​बेसन और हल्दी का जादूः
​स्किन केयर एक्सपर्ट्स की मानें तो बेसन से बेहतर कोई नेचुरल क्लींजर साफ करने वाला नहीं है। एक कटोरी में दो चम्मच बेसन एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर धो लें। बेसन गंदगी निकालता है हल्दी कीटाणुओं को मारती है और दूध स्किन को मुलायम बनाता है। 

एलोवेरा और गुलाब जल बेस्ट हाइड्रेशनः ​ 

अगर आपकी स्किन रूखी और बेजान दिख रही है, तो एलोवेरा जेल आपके लिए वरदान है। रात को सोने से पहले ताजे एलोवेरा जेल में दो बूंद गुलाब जल मिलाकर चेहरे की मालिश करें। यह न सिर्फ आपकी थकान मिटाएगा बल्कि सुबह आपको एक फ्रेश और ग्लोइंग चेहरा देगा।

खान-पान में लाएं छोटा सा बदलावः ​ 

ब्यूटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि आप चेहरे पर क्या लगाते हैं उससे ज्यादा जरूरी यह है कि आप खाते क्या हैं। दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना अपनी आदत बना लें। पानी शरीर के टॉक्सिन्स गंदगी को बाहर निकालता है जिससे चेहरे पर नेचुरल चमक आती है। इसके अलावा सीजनल फल जैसे संतरा या पपीता खाना न भूलें। ​

सावधानी भी है जरूरीः 

​कोई भी नुस्खा आजमाने से पहले एक बात का ध्यान रखें हर किसी की स्किन अलग होती है। अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है तो पहले हाथ पर पैच टेस्ट जरूर कर लें। साथ ही धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें क्योंकि सूरज की किरणें आपके पूरे निखार को छीन सकती हैं।

#पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0