Beauty Care : क्या आपका मेकअप आपकी त्वचा का दुश्मन बन रहा है

Beauty Care : क्या आपका मेकअप आपकी त्वचा का दुश्मन बन रहा है

मेकअप हमारी सुंदरता को निखारने का बेहतरीन ज़रिया है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही मेकअप आपकी त्वचा का दुश्मन भी बन सकता है? जी हां, गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया या खराब क्वालिटी का मेकअप आपकी त्वचा को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है। मेकअप उत्पादों में मौजूद रसायनों की वजह से त्वचा पर एलर्जी, मुंहासे, रैशेज और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
अगर आप मेकअप हटाने में लापरवाही करते हैं, तो यह और भी ज़्यादा खतरनाक हो सकता है। सोने से पहले मेकअप न हटाना त्वचा के छिद्रों को बंद कर सकता है, जिससे त्वचा सांस नहीं ले पाती। यह न केवल मुंहासों को बढ़ावा देता है, बल्कि त्वचा को बेजान और समय से पहले बूढ़ा भी बना सकता है। इसके अलावा, एक्सपायर्ड मेकअप का इस्तेमाल भी त्वचा के लिए बहुत हानिकारक होता है। पुराने मेकअप में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो त्वचा के संक्रमण का कारण बन सकते हैं। हम आज आपको बता रहे हैं, कुछ खास टिप्स। 

फाउंडेशन और कंसीलर: 
कब कहें अलविदा लिक्विड बेस्ड ये प्रोडक्ट्स त्वचा के सीधे संपर्क में आते हैं। 

समय सीमा: 
खोलने के बाद 6-12 महीने। 

खराब होने के संकेत: 
यदि इनकी गंध बदल जाए पानी और गाढ़ापन अलग-अलग दिखने लगे या त्वचा पर लगाने पर जलन महसूस हो। 

पाउडर बेस्ड प्रोडक्ट्स: 
ब्लश, आईशैडो, सेटिंग पाउडर ये प्रोडक्ट्स लंबे समय तक चलते हैं लेकिन इनकी साफ-सफाई जरूरी है। 
समय सीमा: 2-3 साल। 

सावधान रहें: 
यदि रंग फीका पड़ जाए बनावट कठोर या चॉक जैसी हो जाए, तो इसे तुरंत फेंक दें। 

खास टिप: 
मेकअप ब्रश को नियमित धोते रहें ताकि पाउडर में बैक्टीरिया न पनपें। 

लिपस्टिक और लिप बाम: 
होंठों की सुरक्षा लिपस्टिक: 1-2 साल तक सुरक्षित है। 

लिप ग्लॉस/बाम: 
केवल 6-12 महीने। 

चेक करें: 
यदि लिपस्टिक से मोम जैसी अजीब गंध आए या उसकी परतें अलग होने लगें तो यह एक्सपायर हो चुकी है। 

मस्कारा और लिक्विड आईलाइनर: 
सबसे ज्यादा जोखिमआंखों के करीब इस्तेमाल होने वाले इन प्रोडक्ट्स में संक्रमण का खतरा सबसे अधिक होता है। 

समय सीमा: 
केवल 3-6 महीने। 

खतरे की घंटी: 
अगर मस्कारा गाढ़ा होकर गुठलियां बनाने लगे या आंखों में खुजली हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। 

विशेषज्ञ की सलाह: 
महंगा होने के कारण हम अक्सर पुराने मेकअप को फेंकने से हिचकिचाते हैं लेकिन एक्सपायर्ड प्रोडक्ट का उपयोग चेहरे पर केमिकल बर्न या गंभीर एलर्जी का कारण बन सकता है। 

- हेमलता शर्मा, जयपुर

#अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...