
Beauty Care: रेगिस्तान बनी ड्राई स्किन को घर बैठे दें संजीवनी: गर्मी के सितम के बीच खोई नमी वापस लाने का अचूक फॉर्मूला
तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप ने केवल प्यास ही नहीं बढ़ाई है बल्कि ड्राई स्किन वालों के लिए भी बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। त्वचा का रूखापन खिंचाव और बेजानपन इस वक्त की सबसे आम समस्याएं हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब धूप और एसी की ठंडी हवा दोनों मिलकर त्वचा पर वार करते हैं तो स्किन का हृदय परिवर्तन बदलाव हो जाता है और वह अपनी प्राकृतिक नमी खो देती है। लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं है।आपकी अपनी रसोई में ही इस समस्या का समाधान छुपा है। पेश हैं वो 4 सरल लेकिन महा-असरदार मंत्र, जो आपकी रूखी त्वचा को फिर से जी उठने की शक्ति देंगे:
दही और शहद का महा-संगम:
यह केवल खाने में ही स्वादिष्ट नहीं हैं, बल्कि ड्राई स्किन के लिए एक फर्स्ट एड किट जैसा काम करते हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट सफाई करता है और शहद नमी को लॉक कर देता है। हफ्ते में तीन बार इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए लगाएं।
बाथ के तुरंत बाद का जादू:
सबसे बड़ी गलती हम यह करते हैं कि नहाने के बाद त्वचा को पूरी तरह सुखा देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, जब त्वचा हल्की नम हो सिर्फ तौलिए से थपथपाकर सुखाई हो तब गाढ़ा मॉइस्चराइजर या नारियल तेल लगाना चाहिए। यह नमी को त्वचा में सील कर देता है जिससे त्वचा दिन भर खिंची-खिंची नहीं रहती।
रात का रिपेयर वर्क:
सोने से पहले अपनी त्वचा को भारी-भरकम क्रीम के बजाय नारियल तेल या बादाम तेल की हल्की मसाज दें। नारियल तेल में फैटी एसिड होते हैं जो रात भर त्वचा को गहरा पोषण देते हैं और सुबह तक खोई हुई रंगत वापस आ जाती है।
पानी नहीं तरल भोजन बढ़ाएं:
सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है। गर्मियों में ऐसे फलों और सब्जियों का सेवन करें जिनमें 90% से ज्यादा पानी हो जैसे खीरा तरबूज संतरा। यह न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं बल्कि त्वचा को अंदरूनी हाइड्रेशन भी प्रदान करते हैं।
एक्सपर्ट टिप:
ड्राई स्किन वालों को गर्मियों में बार-बार चेहरा धोने से बचना चाहिए और बहुत ज्यादा झाग वाले फेसवॉश का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके बजाय एक क्रीमी क्लींजर का उपयोग करें जो त्वचा के प्राकृतिक तेलों को न छीने।
- हेमलता शर्मा, जयपुर
#पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं






