विष्णु पुरान के अनुसार ऎसे लडकियों को ना बनाए बहू

विष्णु पुरान के अनुसार ऎसे लडकियों को ना बनाए बहू

समस्त पुराणों में हिंदू धर्म से संबंधित गूढ ज्ञान का रहस्य प्राप्त होता है। भगवान विष्णु के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है महर्षि पाराशर द्वारा रचित विष्णु पुराण में कुल छह अध्याय हैं जिनमें भूगोल, ज्योतिष, कर्मकाण्ड और राजवंश का वर्णन प्राप्त होता है। इसी पुराण में महिलाओं से संबंधित भी बहुत सी बातों का वर्णन किया गया है। जिसके अनुसार कुछ ऎसी लडकियां हैं जिन्हें बहू बनाकर घर नहीं लाना चाहिए। बृहस्पति ग्रह और उसके विशिष्ट योगों द्वारा पाया जाता है धन, संतान, भाग्य, जीविका और शक्ति सर्वप्रथम ल़डकी का गोत्र मालुम करें। लडका-लडकी एक ही गोत्र के नहीं होने चाहिए। जिस तरह भाई-बहन में पवित्र रिश्ता होता है उसी तरह सगोत्र लडका-लडकी में भी पवित्र रिश्ता होता है। विवाह के लिए उपयुक्त कन्या वही है जो माता की सात पीढियों को छो़डकर पिता के गोत्र से भिन्न हो। कहते हैं सगोत्र में विवाह करने से संतान की बौद्घिक क्षमता प्रभावित होती है और वे बच्चे विकलांग भी हो सकते हैं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0