
फाइनेंस सेक्टर में नौकरियों की बौछार फ्रेशर्स को भी मिल रहा 1 लाख रुपये महीना तक का पैकेज
भारत का वित्तीय क्षेत्र इस समय तेजी से बदलाव और विस्तार के दौर से गुजर रहा है। मजबूत विश्लेषण क्षमता डेटा की समझ और नई टेक्नोलॉजी पर पकड़ रखने वाले युवाओं के लिए यह समय करियर बनाने का सबसे सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। देश के बैंकिंग फिनटेक और रिस्क मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में कुशल प्रोफेशनल्स की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। यही वजह है कि कंपनियां अब शुरुआती स्तर पर भी नए युवाओं को सालाना लाखों रुपये के आकर्षक सैलरी पैकेज ऑफर कर रही हैं।
इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में सबसे हाई-पैकेज
देश में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग सबसे अधिक सैलरी देने वाले क्षेत्रों में शीर्ष पर बना हुआ है। इसमें काम करने वाले प्रोफेशनल्स कंपनियों के लिए पूंजी जुटाने विलय और अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने तथा आईपीओ लॉन्च करने जैसे महत्वपूर्ण काम संभालते हैं।
एमएंडए एनालिस्ट और डील एडवाइजर: शुरुआती सैलरी 18 से 30 लाख रुपये सालाना
आईपीओ एनालिस्ट: शुरुआती सैलरी 12 से 20 लाख रुपये सालाना
वैल्यूएशन एनालिस्ट: शुरुआती सैलरी 10 से 18 लाख रुपये सालाना
फाइनेंस मॉड्यूलर: शुरुआती सैलरी 15 से 20 लाख रुपये सालाना
फिनटेक और टेक्नोलॉजी आधारित फाइनेंस रोल्स
डिजिटल पेमेंट ऑनलाइन लोन प्लेटफॉर्म और एआई आधारित वित्तीय सेवाओं के आने से फिनटेक सेक्टर में नौकरियां तेजी से बढ़ी हैं। इस क्षेत्र में ऐसे युवाओं की मांग सबसे ज्यादा है जिन्हें फाइनेंस के साथ-साथ टेक टूल्स का भी ज्ञान हो।
फिनटेक प्रोडक्ट एनालिस्ट: शुरुआती सैलरी 8 से 14 लाख रुपये सालाना
डेटा और फाइनेंस एनालिस्ट: शुरुआती सैलरी 10 से 20 लाख रुपये सालाना
क्वांट एनालिस्ट: शुरुआती सैलरी 12 से 20 लाख रुपये सालाना
फाइनेंशियल कंसल्टेंट: शुरुआती सैलरी 10 से 15 लाख रुपये सालाना
रिस्क मैनेजमेंट में बढ़ी मांग
वित्तीय जोखिमों का आकलन करने और संस्थानों को नुकसान से बचाने के लिए बैंकों और एनबीएफसी में रिस्क मैनेजमेंट एक्सपर्ट्स की मांग बहुत ज्यादा है। इस फील्ड में कुशल लोगों की कमी के कारण कंपनियां फ्रेशर्स को भी बड़ा पैकेज दे रही हैं।
क्वांट रिस्क एनालिस्ट: शुरुआती सैलरी 15 से 25 लाख रुपये सालाना
क्रेडिट और मार्केट रिस्क एनालिस्ट: शुरुआती सैलरी 8 से 15 लाख रुपये सालाना
मॉडल वैलिडेशन एनालिस्ट: शुरुआती सैलरी 10 से 18 लाख रुपये सालाना
स्ट्रेस टेस्टिंग एनालिस्ट: शुरुआती सैलरी 10 से 16 लाख रुपये सालाना
यदि युवाओं के पास विश्लेषणात्मक सोच नंबर्स की अच्छी समझ और वित्तीय बाजार का ज्ञान है तो वे कम अनुभव के बावजूद इन क्षेत्रों में 1 लाख रुपये महीना या उससे भी अधिक का शुरुआती पैकेज आसानी से हासिल कर सकते हैं।
हेमलता शर्मा जयपुर
#जानिये, दही जमाने की आसान विधि






