रसोई का बड़ा हैक, अब बिना फ्रिज के छह महीने तक फ्रेश रहेगा करी पत्ता खुशबू और स्वाद भी रहेंगे बरकरार

रसोई का बड़ा हैक, अब बिना फ्रिज के छह महीने तक फ्रेश रहेगा करी पत्ता खुशबू और स्वाद भी रहेंगे बरकरार

​भारतीय रसोई में करी पत्ते का एक खास स्थान है। दाल सांभर पोहा या चटनी में इसका तड़का न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन अक्सर लोगों की यह शिकायत होती है कि बाजार से लाने के कुछ ही दिनों बाद करी पत्ता सूख जाता है और उसकी असली महक व स्वाद गायब हो जाते हैं। हर किसी के घर में करी पत्ते का पौधा होना भी मुमकिन नहीं है। 

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब चिंता छोड़ दीजिए। आज हम आपको एक ऐसा बेहतरीन और आसान किचन हैक बताने जा रहे हैं जिससे आप करी पत्ते को बिना फ्रिज में रखे पूरे छह महीने तक बिल्कुल ताजा और खुशबूदार बनाए रख सकते हैं।
​आम तौर पर लोग करी पत्ते को लंबे समय तक चलाने के लिए उसे किसी एयर टाइट डिब्बे में बंद कर देते हैं या फिर अखबार में लपेटकर रख देते हैं। लेकिन ये तरीके पूरी तरह कारगर नहीं हैं। कुछ ही दिनों में पत्तियों की नमी की वजह से उनकी महक कम होने लगती है और वे बेजान हो जाती हैं।

​करी पत्ते को महीनों तक सुरक्षित रखने के लिए आपको बस कुछ आसान तरीके अपनाने होंगे जो नीचे दिए गए हैं। ​सबसे पहले बाजार से लाए गए करी पत्तों को उनकी डंठल से अलग कर लें। इन डंठल को फेंकने के बजाय आप दांतों का प्लाक साफ करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं जैसा पुराने जमाने में दादी नानी किया करती थीं। ​

इसके बाद इन सारी पत्तियों को साफ पानी में डालकर अच्छी तरह धो लें ताकि उन पर जमी धूल मिट्टी पूरी तरह साफ हो जाए। ​ धोने के बाद इन पत्तियों को किसी साफ कपड़े या अखबार पर फैला दें और हवा में थोड़ी देर के लिए छोड़ दें जिससे इनका ऊपरी पानी पूरी तरह सूख जाए। ​ 

अब पत्तियों का अंदरूनी मॉइश्चर खत्म करने के लिए इन्हें एक प्लेट में रखकर माइक्रोवेव में सिर्फ दो मिनट के लिए गर्म करें। इससे पत्तियों की नमी खत्म हो जाएगी और वे बिल्कुल क्रिस्पी हो जाएंगी। ​यदि आपके घर में माइक्रोवेव नहीं है तो आप गैस पर एक बड़ी कड़ाही को गर्म करें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो पानी सुखाए गए पत्तों को उसमें डाल दें। अब धीमी आंच पर पत्तियों को लगातार चलाते रहें। कुछ ही देर में पत्तियों की सारी नमी खत्म हो जाएगी और वे एकदम ड्राई हो जाएंगी। 

ध्यान रखें कि गैस की आंच तेज न हो वरना पत्ते जल सकते हैं। ​जब पत्तियां पूरी तरह क्रिस्पी और ड्राई हो जाएं तो उन्हें थोड़ी देर ठंडा होने दें। इसके बाद इन सूखी पत्तियों को किसी भी सामान्य एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें। अब आपको इन्हें फ्रिज में रखने की कोई जरूरत नहीं है। यह करी पत्ता बाहर रहकर भी पूरे छह महीने तक अपनी लाजवाब खुशबू और बेहतरीन स्वाद बिखेरता रहेगा। 
-हेमलता शर्मा, जयपुर

#गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0