आठ मंत्र प्यार के जिससे फना हों दूरियां...

आठ मंत्र प्यार के जिससे फना हों दूरियां...

स्वयं को दें खुशी याद रखें कि आपकी खुशी पार्टनर पर निर्भर नहीं करती। यह तो आपके अंतर्मन में निहित होती है। दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए आपका खुश रहना जरूरी है। अगर आप खुश नहीं रहेंगी तो इसका असर दांपत्य पर पडेगा। खुश रहने का एक उपाय है कि ईश्वर ने आपको जिन चीजों का तोहफा दिया है उनके लिए उपकार महसूस करें।

इस तरह आपको यह महसूस होगा कि कई मामलों में आप कितनी खुशकिस्मत हैं। हर रात सोने से पहले उन पांच चीजों को याद करें जिनके लिए आप ईश्वर की आभारी हैं। सुबह उठने पर पुन: उन्हें याद करें और ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें।

अगर आप स्वयं यह तय नहीं कर पा रही हैं कि कौन सी बातें आपकी खुशी बढाने में सहायक हैं तो पार्टनर से भी पूछ सकती हैं। आमतौर पर वह आपकी छोटी से छोटी खुशी को नोटिस करते हैं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0