महिला पार्टनर का डेट आफ बर्थ बताएगा कैसी होगी वो ?

महिला पार्टनर का डेट आफ बर्थ बताएगा कैसी होगी वो ?

यदि आपको कोई लडकी भा गई है और उसे आप प्रपोज करने जा रहे हैं तो उसके जन्म दिन की तारीख से उसका नेचर भी जान लें। अंक ज्योतिष के अनुसार 1 से लेकर 9 अंकों तक की लडकियों का स्वभाव कुछ इस टाइप का हो सकता है-

मूलांक 1 - जन्मतिथि 1, 10, 19 या 28
ऐसी लड़की काफी समझदारी एवं सामाजिक होती है। इनमें व्यवसायिक क्षमताएं होती हैं जिससे यह न सिर्फ घर को अच्छी तरह संभल सकती है बल्कि पति के काम में भी सहयोग करती है। इनमें आत्मसम्मान एवं आत्मगौरव भरा होता है। यह घर परिवार एवं समाज में अपनी पहचान बनाकर रखने विश्वास करती हैं।

मूलांक 2 - जन्मतिथि 2, 11, 20 या 29
ऐसी लड़कियां शांत एवं सौम्य स्वभाव की होती है। इनमें सजने संवरने और आकर्षक दिखने की जबरदस्त चाहत रहती है। इसका कारण है कि इनमें आकर्षण का केन्द्र बने रहने की तीव्र इच्छा होती है।

मूलांक 3 - जन्मतिथि 3, 12, 21 या 30
ऐसी लड़कियां मीठा बोलने वाली और परिवार में अधिक रुचि रखने वाली होती है। यह विवाह के बाद अपने पति पर पूरा प्रभाव बनाए रखती है। ऐसी स्त्रियां रोमांटिक भी खूब होती है और संगीत एवं कला में काफी रुचि रखती हैं। पति इनके नाम से व्यवसाय करें तो उन्हें कारोबार में अच्छी सफलता मिलती है।

मूलांक 4 - जन्मतिथि 4, 13, 22 या 31
ऐसी स्त्रियों के बारे में अंक ज्योतिष कहता है कि इनका दिमाग तेज होता है और यह बुद्घिमान एवं पढ़ने लिखने में होशियार होती है। इन्हें बन संवरकर रहना बड़ा ही अच्छा लगता है। इन्हें घर से बाहर रहना अधिक पसंद होता है। यह खुले विचारों वाली होती है।

मूलांक 5 - जन्मतिथि 5, 15 या 23
ऐसी लड़कियों के बारे में अकंज्योतिष कहता है कि व्यवहार कुशल और सुलझे विचारों वाली होती हैं। यह जीवन में उन्नति और कामयाबी चाहने वाली होती है। विवाह के बाद यह अपने बच्चों एवं पति की उन्नति में अहम भूमिका निभाती हैं।

मूलांक 6 - जन्मतिथि 6, 15 या 24
ऐसी लड़कियां आमतौर पर रूपवती और आकर्षक होती है। इनका हृदय उदार और ममता से भरा होता है। इनमें परिवार चलाने की अच्छी योग्यता होती है इसलिए यह एक अच्छी मां और पत्नी बनती हैं। अपने व्यवहार एवं गुण के कारण यह समाज में प्रतिष्ठित होती हैं और परिवार में आदर पाती हैं।

मूलांक 7 - जन्मतिथि 7, 16 या 27
ऐसी लड़कियों को अकेले रहना अच्छा लगता है। इनकी चाहत होती है कि लोग इन पर ध्यान दें। शादी के बाद यह पति से विशेष स्नेह और अपनापन की चाहत रखती है। आर्थिक मामलों में इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है।

मूलांक 8 - जन्मतिथि 8, 17 या 26
ऐसी लड़कियों काफी लगनशील और मेहनती होती हैं। यह दिखावा करने की बजाय अपनी बुद्घि, लगन और प्रयास से जीवन में आगे बढ़ती है। यह एक अच्छी सलाहकार होती है और अपने परिवार को बेहतर तरीके से संभालती है।

मूलांक 9 - जन्मतिथि 9, 18 या 27
ऐसी लड़कियां खुले विचारों की और मनमौजी होती है। इन्हें गुस्सा भी खूब आता है इसलिए इनके साथ जरा कायदे से ही पेश आना चाहिए। यह रोमांटिक होती हैं और जमाने के साथ चलना पसंद करती हैं।

#गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0