
शरारती नहीं समझदार है आपका बच्चा इन 5 संकेतों से पहचानें उनकी काबिलियत
अक्सर माता पिता बच्चों की भागदौड़ और उनके सवालों से परेशान होकर उन्हें शरारती मान लेते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह व्यवहार उनके जीनियस होने का संकेत हो सकता है। यहाँ ऐसे 5 लक्षण दिए गए हैं जिनसे आप समझ सकते हैं कि आपका बच्चा स्मार्ट है।
जिज्ञासा और सवाल पूछना
अगर बच्चा आपसे हर चीज के पीछे का कारण पूछता है तो यह उसकी सीखने की गहरी इच्छा को दर्शाता है। ऐसे बच्चे विषयों को गहराई से समझना चाहते हैं।
हर वक्त सक्रिय रहना
कुछ बच्चे बहुत ऊर्जावान होते हैं और एक जगह नहीं बैठते यह उनके सक्रिय दिमाग का लक्षण है। अगर इस ऊर्जा को खेल या कला की सही दिशा मिले तो वे बहुत आगे बढ़ते हैं।
जल्द परिपक्व होना
कुछ बच्चे अपनी उम्र से छोटी उम्र में ही भावनाओं और रिश्तों की जटिल बातों को समझने लगते हैं। यह उनके मानसिक विकास की तेजी को दिखाता है।
अकेले वक्त बिताना
जो बच्चे अकेले रहकर खेलना या सोचना पसंद करते हैं। वे अक्सर बहुत रचनात्मक होते हैं। अकेले रहने के दौरान वे अपने दिमाग में नए विचार और कहानियां बुनते हैं।
नियमों के पीछे का तर्क जानना
स्मार्ट बच्चे किसी भी नियम को बिना सोचे समझे नहीं मानते वे जानना चाहते हैं कि कोई काम क्यों करना है यह आदत आगे चलकर उन्हें एक बेहतर लीडर बनाती है।
माता पिता के लिए जरूरी सुझाव
बच्चे को हर बात पर डांटने के बजाय उनकी ऊर्जा को समझें उनकी जिज्ञासा का सम्मान करें और उन्हें रोकने के बजाय सही रास्ता दिखाएं हर बच्चे की रफ्तार अलग होती है बस उन्हें समझने की जरूरत है ।
हेमलता शर्मा जयपुर
#क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे






