बालों की हर समस्या का समाधान है दही जानें 4 जादुई हेयर मास्क बनाने के तरीके

बालों की हर समस्या का समाधान है दही जानें 4 जादुई हेयर मास्क बनाने के तरीके

क्या आप भी टूटते झड़ते और बेजान बालों से परेशान हैं। महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स के बजाय आपकी रसोई में मौजूद दही आपके बालों की कायापलट कर सकता है। दही में मौजूद प्रोटीन लैक्टिक एसिड और विटामिन B-D बालों को जड़ों से पोषण देते हैं और स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं।

बालों के लिए दही के बेहतरीन हेयर मास्क
दही के साथ कुछ खास चीजें मिलाकर आप अपनी जरूरत के अनुसार मास्क तैयार कर सकते हैं।

मजबूत और चमकदार बालों के लिए
ताजा दही को अच्छी तरह फेंट लें और इसे स्कैल्प से लेकर बालों के सिरे तक लगाएं। 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और 40 मिनट बाद धो लें। यह एक नेचुरल कंडीशनर का काम करता है।

तेजी से बाल उगाने के लिए
2 चम्मच दही में 1 चम्मच आंवला पाउडर और आधा चम्मच मेथी दाना पाउडर मिलाएं। इसे 45 मिनट तक लगाकर रखें। यह नुस्खा हेयर ग्रोथ को बूस्ट करता है।

रूखे और बेजान बालों के लिए

अगर बाल झाड़ू जैसे नजर आते हैं तो 3 चम्मच दही में चम्मच गुनगुना नारियल तेल मिलाएं। 1 घंटा लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। इससे बाल रेशमी और मुलायम हो जाएंगे।

ऑयली स्कैल्प और चिपचिपाहट के लिए
अगर आपका स्कैल्प बहुत जल्दी तैलीय हो जाता है तो दही में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाएं। यह एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेता है और स्कैल्प को गहराई से साफ करता है।
दही लगाने के फायदे
हेयर फॉल कंट्रोल
दही बालों की जड़ों को पकड़ मजबूत बनाता है।

डैंड्रफ से छुटकारा
 इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण रूसी को खत्म करते हैं।

नेचुरल शाइन
 यह बालों की खोई हुई चमक वापस लाने में मदद करता है।

स्कैल्प हेल्थ
स्कैल्प का pH लेवल संतुलित रखता है।

इस्तेमाल के दौरान सावधानियां
 पहली बार इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा सा हिस्सा कान के पीछे लगाकर चेक करें।

ताजा दही
हमेशा घर का बना सादा और ताजा दही ही इस्तेमाल करें। खट्टा या पुराना दही कभी कभी जलन पैदा कर सकता है।

समय का ध्यान

किसी भी मास्क को कम से कम 30 से 45 मिनट तक लगा रहने दें ताकि पोषण गहराई तक जाए।
दही मास्क धोने के लिए बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।हमेशा गुनगुने या ताजे पानी से ही बाल धोएं।
हेमलता शर्मा जयपुर

#गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0