Women Makeup Tips: घर पर ही करें मैनीक्योर, पार्लर में नहीं होगा फालतू खर्चा

Women Makeup Tips: घर पर ही करें मैनीक्योर, पार्लर में नहीं होगा फालतू खर्चा

खूबसूरत और साफ-सुथरे हाथ किसी भी महिला की पर्सनैलिटी को निखार देते हैं। आमतौर पर महिलाएं हाथों की देखभाल और नेल्स को परफेक्ट शेप देने के लिए पार्लर का रुख करती हैं, लेकिन बार-बार पार्लर जाना न सिर्फ महंगा पड़ता है बल्कि समय भी काफी खर्च हो जाता है। अच्छी बात यह है कि अब आप बिना किसी खास ट्रेनिंग और महंगे प्रोडक्ट्स के घर पर ही आसान तरीके से मेनिक्योर कर सकती हैं।

मैनिक्योर शुरू करने से पहले हाथों की सही सफाई क्यों है ज़रूरी
घर पर मेनिक्योर करने से पहले हाथों और नाखूनों की सही सफाई बेहद जरूरी होती है। अगर हाथों पर गंदगी या पुरानी नेल पॉलिश लगी हो, तो मेनिक्योर का असर ठीक से नहीं दिखता। सबसे पहले हल्के साबुन या हैंड वॉश से हाथ धोकर सुखा लें। इसके बाद कॉटन की मदद से नेल पॉलिश रिमूवर से नाखूनों को साफ करें। यह स्टेप नाखूनों को सांस लेने में मदद करता है और अगला प्रोसेस आसान बनाता है।

गुनगुने पानी से हाथों को भिगोना देता है रिलैक्सिंग इफेक्ट

मैनिक्योर का यह स्टेप हाथों को आराम देने के साथ-साथ डेड स्किन हटाने में मदद करता है। एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा शैम्पू या लिक्विड सोप मिला दें। चाहें तो गुलाब जल या नींबू की कुछ बूंदें भी डाल सकती हैं। 10–15 मिनट तक हाथों को इस पानी में डुबोकर रखें। इससे क्यूटिकल्स सॉफ्ट हो जाते हैं और नाखूनों को शेप देना आसान हो जाता है।

नाखूनों को सही शेप देना और क्यूटिकल केयर करना
अब नेल कटर और नेल फाइल की मदद से नाखूनों को मनचाही शेप दें। नाखूनों को बहुत ज़्यादा छोटा न काटें और एक ही दिशा में फाइल करें। इसके बाद क्यूटिकल पुशर से क्यूटिकल्स को हल्के हाथ से पीछे करें। ध्यान रखें कि क्यूटिकल्स को काटने से बचें, क्योंकि इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। सही क्यूटिकल केयर से नाखून साफ और खूबसूरत दिखते हैं।

स्क्रब और मसाज से पाएं मुलायम और चमकदार हाथ

अब हाथों पर हल्का स्क्रब करें, जिससे डेड स्किन निकल जाए। आप घर पर बना स्क्रब भी इस्तेमाल कर सकती हैं, जैसे चीनी और शहद का मिश्रण। स्क्रब के बाद हाथों को धोकर मॉइश्चराइज़र या हैंड क्रीम से अच्छी तरह मसाज करें। यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और हाथों को नेचुरल ग्लो देता है।

नेल पॉलिश लगाकर दें फाइनल टच
मैनिक्योर का आखिरी स्टेप नेल पॉलिश होता है। अपनी पसंद का कलर लगाएं और ऊपर से ट्रांसपेरेंट टॉप कोट जरूर लगाएं, ताकि पॉलिश लंबे समय तक टिकी रहे। कुछ मिनट हाथों को आराम दें और आपका होम मेनिक्योर तैयार है।

#पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0