पानी पीते समय रहे सावधान

पानी पीते समय रहे सावधान

बिना जल के जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल लगता है। प्यास लगने पर सभी पानी पीते हैं पर पानी पीने से पूर्व अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो पिया हुआ पानी हमारे शरीर को पूर्ण लाभ देगा। सबसे पहले पीने का पानी साफ होना चाहिए। पानी कभी भी अधिक मात्रा में एक साथ न पिएं। घूंट-घूंट कर पानी पिएं। घूंट-घूंट कर पानी पीने से जीभ की ग्रंथियों से स्त्रावित रस पानी के साथ मिलकर शरीर में पहुंचता है। कुछ रोगों में सामान्य से अधिक पानी पीना लाभप्रद होता है जैसे बुखार, लू लगने पर, मूत्ररोगों में "रक्तचाप होने पर कब्ज, पेट में जलन आदि की शिकायत होने पर। सामान्य लोगों के लिए पानी प्यास लगने पर पीना चाहिए। दिन भर में उसे 4 लीटर पानी पीना चाहिए। वैसे पानी की कुछ मात्रा हमें फल, चाय, दूध, भोजन से भी प्राप्त होती हैं पर वह पर्याप्त नहीं होता। पर्याप्त पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते है।
ब्वॉयफ्रेंड पर था शक, सच्चाई जान रह गई सन्न

प्रात: उठकर पानी पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। बवासीर और कब्ज जैसे रोगों से छुटकार मिलता है। भोजन के बीच में पानी पीने से पाचन तंत्र में गडबड हो सकती है। भोजन से जो रस हमें प्राप्त होते हैं साथ में पानी पीने से उनका लाभ कम हो जाता है। खाना खाने से आधा घंटा पहले पानी पिएं और भोजन के एक घंटा बाद पानी का सेवन करें। सोने से पूर्व भी एक गिलास पानी पीना चाहिए। इससे स्वप्नदोष जैसे रोगों से छुटकारा मिलता है और नींद अच्छी आती है। निर्जल व्रत न रखें, इससे रक्तचाप, निर्जलीकरण और दिल की धडकन बढ सकती है। चिकनाई वाले खाद्य पदाथों के सेवन के बाद पानी न पिएं, जैसे दूध, मलाई, मक्खन, देसी घी, मेवे, भुने, चने, फल और मिठाई आदि।
इससे खांसी का डर होता है। खीरा, ककडी, तरबूज, खरबूजा, सिंघाडे के बाद भी पानी न पिएं क्योंकि इनमें जल की काफी मात्रा होती है।

दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी शादी से डर रहे लडके!

इनके बाद पानी पीने से हैजे का खतरा हो सकता है। गर्म खाद्य पदाथोंü के सेवन के बाद भी पानी न पिएं जैसे चाय, काफी, दूध आदि। एकदम उठकर पानी न पिएं। चाहे प्रात: हो या दिन में। इससे सिरदर्द व जुकाम हो सकता है। धूप से आने के तुरंत बाद भी पानी न पिएं, अधिक शारीरिक श्रम और व्यायाम के तुरंत बाद भी पानी न पिएं क्योंकि उस समय शरीर के अंदर गर्मी पैदा हुई होती है। रतिक्रिया के तुरंत बाद भी पानी पीना हानिकारक होता है। पानी स्वच्छ और थोडा-थोडा कर दिन भर पीते रहें। पानी बैठकर पीने से अधिक लाभ मिलता है बजाए खडे होकर पीने से।

सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!
अल्सर है तो बचें इन चीजों से

#5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0