क्यों जरूरी है शादी, फायदे और नुकसान

क्यों जरूरी है शादी, फायदे और नुकसान

नए रिश्तों में बंधने के लिए : सिर्फ शादी ही एक ऎसा बंधन है, जहां एक लडकी बहुत से नए रिश्तों में बधंती है, जैसे कि बहु चाची, भाभी, मामी पत्नी आदि इन सभी रिश्तों की अपनी एक अलग परिभाषा है। एक अलग अस्तित्व है, एक अलग पहचान है, जिससे जुडकर ही एक लडका या लडकी अपने कुछ नए रिश्तों से बंधा हुआ महसूस करते हैं और उन रिश्तों से मिलने वाला प्यार उनकी जिम्मेदारियां उठाने में जो आनंद है वह किसी और बात में नहीं है। विवाह से जुडे कुछ वैज्ञानिक तथ्य अविवाहितों के मुकाबले विवाहित पुरूषों के जल्दी मरने की आशंका 6 प्रतिशत कम होती है। 7 साल के अध्ययन के दौरान वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि शादीशुदा पुरूष कुंआरों की तुलना में ज्यादा स्वस्थ होते हैं। वैज्ञानिकों का तो यहां तक कहना है कि पु्ररूषों की लंबी उम्र का राज उनका विवाहित होना ही है क्योंकि महिलाएं अपने पति का ज्यादा ख्याल रखती हैं। वैज्ञानिकों ने अध्ययन के बाद ये निष्कर्ष निकाला कि पुरूषों को शादी जरूर कर लेनी चाहिए।
विवाह से तनाव बंटता है : शादीशुदा मर्द एकाकी जीवन जीने वाले पुरूषों के मुकाबले औसतन 7 साल जीते हैं। इसका कारण है कि पत्नियां पति का तनाव बांटती हैं। वे ज्यादातर काम खुद करती हैं जबकि अकेले रहने वाले पुरूषों को सारें काम खुद ही करने पडते हैं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0