क्यों जरूरी है शादी, फायदे और नुकसान

क्यों जरूरी है शादी, फायदे और नुकसान

शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए :
लंदलन यूनिवसिँटी के मनोचिकित्सक डॉ. ग्लेन विल्सन का कहना है कि प्यार का एक क्षेत्र ऎसा जरूर है जिसमें जैवरासायनिक कारक और विपरीत सेक्स वाले प्राणियों के बीच का स्वाभाविक आकर्षण मायने रखता है। पुरूष हो या स्त्री हर किसी में सेक्सुअल डिजायर होती है और उसे पूरा करने केलिए शादी करना जरूरी है क्योंकि हमारे समाज औ देश में अभी तक शादी से पहले शारीरिक संबंधों को अच्छा नहीं माना जाता है और खुले तौर पर उन्हे स्वीकार नहीं किया गया है। इसलिए अपनी सेक्सुअल डिजायर को पूरा करने के लिए शादी करना जरूरी है।
पीढी बढाना :
मातृत्व हर स्त्री का सपना होता है और सामाजिक नियम के अनुसार भी हर व्यक्ति को अपनी पीढी को आगे बढाने के लिए विवाह करना ही होता है ताकि उसका परिवार आगे बढ सके और एक स्त्री भी तभी पूर्ण होती है जब वह एक बच्चो को जन्म देती है। एक साथी की जरूरत हर किसी को एक साथी की जरूरत होती है क्योंकि माता-पिता हमेशा साथ साथ नही रह सकते। वैसे भी जब और भाइयों और बहनों की शादी हो जाती है और उनका परिवार हो जाता है तब एक कमी खलती है किसी अपने के साथ की और उसी कमी को पूरा करने के लिए अपना परिवार बनाने के लिए शादी जरूरी है।
माता-पिता की जिम्मेदारी पूरी होती है :
प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चाों की शादी कर अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाना चाहते हैं। वे सोचते हैं कि उनके बच्चो अपना घर बसा लें ताकि जब वे न रहें तो बच्चो अकेले न हो जाएं। ऎसा करने पर वे बेहद खुश होते हैं कि चलों अपने बच्चों की जिंदगी को उन्होंने सेटल कर दिया। नए रिश्तों में बंधने के लिए : सिर्फ शादी ही एक ऎसा बंधन है, जहां एक लडकी बहुत से नए रिश्तों में बधंती है, जैसे कि बहू, चाची, भाभी, मामी पत्नी आदि इन सभी रिश्तों की अपनी एक अलग परिभाषा है। एक अलग अस्तित्व है, एक अलग पहचान है, जिससे जुडकर ही एक लडका या लडकी अपने कुछ नए रिश्तों से बंधा हुआ महसूस करते हैं और उन रिश्तों से मिलने वाला प्यार उनकी जिम्मेदारियां उठाने में जो आनंद है वह किसी और बात में नहीं है। विवाह से जुडे कुछ वैज्ञानिक तथ्य अविवाहितों के मुकाबले विवाहित पुरूषों के जल्दी मरने की आशंका 6 प्रतिशत कम होती है। 7 साल के अध्ययन के दौरान वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि शादीशुदा पुरूष कुंआरों की तुलना में ज्यादा स्वस्थ होते हैं। वैज्ञानिकों का तो यहां तक कहना है कि पु्ररूषों की लंबी उम्र का राज उनका विवाहित होना ही है क्योंकि महिलाएं अपने पति का ज्यादा ख्याल रखती हैं। वैज्ञानिकों ने अध्ययन के बाद ये निष्कर्ष निकाला कि पुरूषों को शादी जरूर कर लेनी चाहिए।

#महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0