आखिर प्यार में क्यों होता है धोखा

आखिर प्यार में क्यों होता है धोखा

किसी का प्यार तभी पाया जा सकता है जब आप उसके भरोसे के काबिल हों। प्यार का दूसरा नाम भरोसा भी है। जहां भरोसा नहीं वहां प्यार भी नहीं हो सकता। इसलिए अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आपको उस पर भरोसा भी करना होगा, साथ ही उसका भरोसा कभी भी नहीं तोडना होगा। लेकिन अक्सर ये देखा गया है कि दोनों में से कोई एक साथी दूसरे साथी के साथ धोखा करता है जो दूसरे के दिल को दुखी करता है। धोखा एक ऎसा शब्द है जिससे सभी बचना चाहते हैं। धोखा देने से भले ही न हिचकिचाएं लेकिन धोखा खाने से जरूर बचना चाहते हैं। धोखे से संबंधित कुछ मिथक बातें हैं जो लगभग हर धोखा खाने वाले की जिंदगी का हिस्सा होती हैं।

ब्वॉयफ्रेंड पर था शक, सच्चाई जान रह गई सन्न


आकर्षण के कारण धोखा
पुरूष की प्रवृत्ति होती है कि वे दूसरी महिलाओं से बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं और अपने पुराने साथी से धोखा कर बैठते हैं। उन्हें बाहरी लोगों के साथ रिश्ता बढाने में बहुत रोमांच एवं आनंद आता है लेकिन ये रिश्ते भटकाऊ हो सकते हैं। आदमी नयापन चाहता है इसलिए नए लोगों से रिश्ता जोडने में उसे मजा आता है और ये स्वाभाविक भी है। इस कारण कई महिलाएं दूसरे मदोंü के प्यार में पड जाती हैं। कभी कभी महिलाएं अपने पुराने साथियों को सबक सिखलाने के लिए भी ऎसा कदम उठाती हैं। कुछ महिलाएं जब अपने लोगों द्वारा खुद को उपेक्षित पाती हैं तो दूसरों में प्यार ढूंढती हैं।
दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी शादी से डर रहे लडके!

रोमांस के लिए धोखा
कुछ लोग मानते हैं कि स्त्री या पुरूष के बीच बाहर रोमांस स्थापित करना ही धोखा होता है। लेकिन अगर कोई किसी को भावनात्मक रूप से धोखा देता है तो वह यौन धोखाधडी से भी बदतर हो सकता है। अगर आप अपने साथी की भावना का खयाल नहीं कर सकते और उसकी भावना को चोट पहुंचाते रहते हैं तो इससे बुरा उसके लिए और क्या हो सकता है। अपने साथी के दिल को दुखी करना बहुत बुरी बात है। जब आप उसे छोडकर गुप्त रूप से किसी और के साथ हो लेते हैं तो आप अपने साथी के साथ बहुत बुरा करते हैं। अगर आप अपने पुराने साथी से छुपकर किसी दूसरे के साथ नजदीकियां बढाते हैं, भले ही आप उसके साथ सेक्स न करें, तो भी ये आपके पुराने साथी के साथ धोखा होगा क्योंकि कोई नहीं जानता कि कब आप दोनों की दोस्ती किसी और रिश्ते में बदल जाए। अगर आप किसी के साथ दोस्ती बढा रहे हैं तो इस बात की जानकारी अपने पुराने साथी को देते रहें ताकि उसमे असुरक्षा की भावना न आ सके।


घर में खुशी न मिलने पर धोखा
कई लोग इस बात पर भी जोर देते हैं कि लोग इसलिए धोखा देते हैं कि घर में उन्हें खुशी नहीं मिलती। एक ऑनलाइन सर्वेक्षण में पाया गया कि 55 प्रतिशत लोग ऎसे थे जिन्होंने माना कि वे घर पर पूरी तरह से खुश थे और सबके साथ उनके रिश्ते अच्छे थे फि र भी उन्होंने अपने लोगों के साथ धोखा करके बाहरी लोगों के साथ रिश्ते बनाए। इस बात को 35 प्रतिशत महिलाओं ने भी स्वीकार किया। इसलिए धोखाधडी के मामले में ये बात तो साफ हो गई की ये कोई जरूरी नहीं है कि जो अपने घर से दुखी हैं वही धोखा करते हैं। अगर पुरूषों को ये पता चल जाए कि ये बहाना करके वे बच सकते हैं तो वे जरूर ऎसा ही बहाना बनाते। लेकिन इस बात में कोई सच्चााई नहीं है, लोग अपने घर पर सम्पूर्ण प्यार पाने के बाद भी धोखा कर जाते हैं।

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार
ये हैं लडकों के टॉप सीक्रेट्स

#Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0