जानिये:मेल फ्रेंडशिप का क्या है राज

जानिये:मेल फ्रेंडशिप का क्या है राज

एक रिसर्च के मुताबिक, एक महिला की दूसरी महिला से दोस्ती लंबे समय तक नहीं चल पाती। कुछ महीने या फिर दो से चार साल बाद उनकी दोस्ती में कड़वाहट आनी शुरू हो जाती है। कारण भले ही कोई भी हो, लेकिन जो खास देखने में आई हैं वह है जलन, कॉम्पिटिशन और पुअर अंडरस्टैंडिग।
शोध के अनुसार, एक महिला, दूसरी महिला के बजाय पुरुष से स्ट्रॉन्ग  फ्रेंडशिप मेंटेन रख पाती है। यहां तक कि यह रिलेशनशिप ताउम्र भी बनी रहती है क्या वजह होती है इस टिकाऊ दोस्ती की, आइये जानते हैं।
स्टडीज से साबित हो चुका है कि महिलाएं ऐसे पुरुषों से दोस्ती करना पसंद करती हैं, जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा होता है। ऐसे पुरुष महिलाओं की नजरों में तुरंत चढ़ जाते हैं।
दरअसल, नेचरली उनकी लाइकिंग ऐसे पुरुषों के लिए डिवेलप्ड होती है, जो माहौल को हल्का-फुल्का रखते हैं। फिर यह क्वॉलिटी पुरुषों में महिलाओं से ज्यादा होती है। यह अंदाजा लगाया जा सकता है कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च से, जिसमें महिलाओं और पुरुषों को 20 कार्टूनों के लिए हैडिंग लिखने के लिए कहा गया। उसमें पुरुषों ने महिलाओं के बजाय कहीं ज्यादा फनी हेडिंग दिए।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0