साप्ताहिक राशिफल 21 सितंबर से 27 सितंबर 2006ः जानिए, परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए

साप्ताहिक राशिफल 21 सितंबर से 27 सितंबर 2006ः जानिए, परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए

ग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 21 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। 

मेष राशिः 
इस सप्ताह आपके संपर्क बढ़ेंगे और आप सामाजिक रूप से बहुत सक्रिय रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है परंतु किसी भी कार्य में जल्दी बाजी ना करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी परंतु अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें अन्यथा थकान और नींद की कमी हो सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी या दूर करने के लिए खुलकर बातचीत करें। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

वृषभ राशिः 
इस सप्ताह परिवार और मित्रों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में रुके हुए काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए बचत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरते एवं खान-पान में संतुलन बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी एवं विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है। हरा रंग आपके लिए शुभ है। 

मिथुन राशिः 
इस सप्ताह आपके विचारों की बहुत सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में कोई नई योजना या प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी धन का आगमन होगा परंतु निवेश बहुत सावधानी से करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव न लें एवं आराम करें। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 
कर्क राशिः 
इस सप्ताह परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा परंतु कार्य की अधिकता भी रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए बजट बनाकर चले अन्यथा अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। खान पान को सही रखें अन्यथा पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। प्रेम संबंधों में अपने साथी के साथ किसी भी बात पर विवाद ना करें अन्यथा दूरी आ सकती है। सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

सिंह राशिः 
इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी नेतृत्व क्षमता से बहुत लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं धन कमाने के नए अवसर आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आप ऊर्जावान रहेंगे। प्रेम संबंधों में उत्साह बढ़ेगा परंतु अहंकार ना करें। सुनहरा रंग आपके लिए शुभ है। 

कन्या राशिः 
इस सप्ताह लोग आपसे सलाह लेंगे जिसके कारण आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में आपको आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए कोई भी धन संबंधी मामलों में निर्णय सावधानी से लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु पर्याप्त नींद ले। प्रेम संबंधों में पुराने मतभेदों को अपनी बातचीत से समझाएं एवं नर्मी से काम ले। आसमानी रंग आपके लिए लकी रहेगा। 

तुला राशिः 
इस सप्ताह नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा जिसे लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सबको साथ लेकर कार्य करें जिससे आपका कार्य सफल होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी आय बढ़ेगी परंतु विलासिता पर धन कम खर्च करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु अपनी दिनचर्या को नियमित रखें।प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ है। 

वृश्चिक राशिः 
इस सप्ताह आप कठोर शब्दों का प्रयोग ना करें जिससे आपकी छवि धूमिल हो सकती है। कार्य क्षेत्र में अपने कार्य को करने के लिए आप महत्वपूर्ण निर्णय समय पर ले। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परंतु थकान को नजरअंदाज ना करें। प्रेम संबंधों में आज भावनाओं को दबाने की बजाय साथी से स्पष्ट बातचीत करें। मैहरून रंग आपके लिए शुभ रहेगा।  

धनु राशिः 
इस सप्ताह मित्रों और परिचितों से आपको सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में यात्रा के अवसर मिलेंगे जिससे लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं आय के नए स्रोत मिलेंगे परंतु खर्चों पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आप उत्साह से भरे रहेंगे। प्रेम संबंधों में खुशी मिलेगी एवं अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है। नारंगी रंग आपके लिए लकी रहेगा। 

मकर राशिः 
इस सप्ताह आपको आपकी जिम्मेदारी निभाने की कला के लिए सराहना मिलेगी। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगी परंतु प्रगति भी होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए आप धन से संबंधित योजनाएं बनाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे अन्यथा जोड़ों से संबंधित परेशानी हो सकती है। प्रेम संबंधों में रिश्ता मजबूत होगा एवं निकटता बढ़ेगी। नीला रंग आपके लिए शुभ है। 

कुंभ राशिः 
इस सप्ताह आपको नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा जिसे लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में आप अपने कार्य करने के तरीके में रचनात्मकता लाएं जिससे सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा परंतु जल्दी बाजी में खरीदारी ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु किसी भी प्रकार का तनाव न ले। प्रेम संबंधों में साथी के साथ भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। आपका शुभ रंग बैंगनी रहेगा। 

मीन राशिः 
इस सप्ताह परिवार के लोगों का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य पूर्वक कार्य करें परिणाम अच्छा मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु बचत जरूर करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पूरी नींद ले। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। हल्का पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

(नोटः साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

#क्या सचमुच लगती है नजर !



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0