
साप्ताहिक राशिफल 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026ः जानिए, कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी
लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष राशिः
इस सप्ताह समाज में आपकी सक्रियता बढ़ेगी एवं पुरानी पहचान से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नए विचार सामने आएंगे परंतु वरिष्ठों से बातचीत करने में संयम रखें। धन से जुड़े मामले में विशेष सावधानी रखें एवं किसी को भी उधर ना दे। स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए तनाव एवं थकान से बचे। प्रेम संबंधों में पुराने मतभेदों को सुलझाने का अवसर मिलेगा एवं साथी की बात पर ध्यान दें। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
वृष राशिः
इस सप्ताह परिवार और मित्रों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा एवं पुराने विवाद भी सुलझेंगे। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से अच्छा परिणाम मिलेगा परंतु कोई भी हस्ताक्षर सोच समझकर करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए आय और व्यय के बीच में संतुलन बनाकर चले एवं अनावश्यक खरीदारी ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए अपने दिनचर्या को नियमित रखें एवं संतुलित भोजन ले। प्रेम संबंधों में कुछ पुरानी बातें सामने आ सकती हैं धीरज से काम ले। हरा रंग आपके लिए लकी रहेगा।
मिथुन राशिः
इस सप्ताह आप बातचीत और संपर्कों के माध्यम से नए लोगों से जुड़ेंगे। कार्य क्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी कोई भी जरूरी संदेश भेजने से पहले उसे दोबारा जांच लें। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए बजट बनाएं एवं जल्दी बाजी में निवेश न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए नींद जरूरी है एवं कोई भी मानसिक तनाव न ले।प्रेम संबंधों में अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें एवं गलतफहमी को बढ़ाने ना दें। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
कर्क राशिः
इस सप्ताह आपके मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा एवं किसी सामूहिक योजना में भाग भी ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा के कारण नए अवसर मिलेंगे जिसे आय बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी धन के स्रोत बढ़ेंगे परंतु भावनाओं में आकर खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए नियमित व्यायाम करें और पर्याप्त आराम भी करें। प्रेम संबंधों में कोई पुराने रिश्ता या अधूरी बातचीत सामने आ सकती है सोच समझ कर निर्णय ले। सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशिः
इस सप्ताह आप अपनी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास से लोगों को प्रभावित करेंगे। कार्य क्षेत्र में जिम्मेवारियां बढ़ेंगे परंतु अपनी योग्यता को दिखाने के लिए यह बहुत ही बेहतर समय है। घर या परिवार से जुड़े खर्च अचानक बढ़ सकते हैं किसी बड़े खर्च की योजना बना कर रखें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए तनाव को नियंत्रित रखें और अपने दिनचर्या को नियमित बनाएं। संबंधों में अपने पार्टनर के साथ पारिवारिक विषयों पर चर्चा हो सकती है शांतिपूर्वक बातचीत करें। सुनहरा रंग आपके लिए शुभ है।
कन्या राशिः
इस सप्ताह आपकी समझदारी से कई लोगों की समस्याएं सुलझ सकती हैं परंतु किसी की भी निजी बात को गोपनीयता से रखें। इस समय आप अपने अधूरे कार्यों को पूरे करें और अपनी योजनाओं की समीक्षा करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए बचत और खर्च का हिसाब व्यवस्थित रखें। स्वास्थ्य तभी अच्छा रहेगा जब आप कार्य के बीच विश्राम लेंगे और दिनचर्या को संतुलित बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में किसी पुराने परिचित से संपर्क हो सकता है और रिश्ते को समय दें। गहरा हरा रंग आपके लिए लकी रहेगा।
तुला राशिः
इस सप्ताह नए लोगों से परिचय होगा एवं प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क से लाभ होगा । कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य करें एवं पुराने व्यवसायिक संपर्क लाभ देंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए आय और खर्च की समीक्षा करें और बजट बनाकर चलें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए ध्यान और व्यायाम करें। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा परंतु पुराने मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करें। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशिः
इस सप्ताह आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा परंतु अनावश्यक बहस ना करें और कठिन शब्दों का प्रयोग ना करें। कार्य क्षेत्र में आप आगे बढ़ाने के लिए प्रतिस्पर्धा ना करें बल्कि अपने कार्य पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए धन संबंधी फैसलों में जल्दी बाजी ना करें पुराने लेनदेन का हिसाब ठीक से जांच ले। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पर्याप्त आराम करें एवं किसी भी प्रकार का मानसिक दबाव न ले। प्रेम संबंधों में पुरानी भावनाएं और आकर्षण दोबारा उभर सकते हैं स्पष्टता के साथ आगे बढ़े। मैरून रंग आपके लिए शुभ रहेगा ।
धनु राशिः
इस सप्ताह नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा एवं उनके साथ ज्ञानवर्धक चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में आप भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें एवं अध्ययन भी करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए अपने नियोजित खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए थकान को नजर अंदाज न करें एवं आराम के लिए भी समय निकले। प्रेम संबंधों में भावनाओं को समझने के लिए पूरा समय ले और पुराने रिश्तों में लौटने से पहले परिस्थितियों पर विचार करें। बैंगनी रंग आपके लिए लकी रहेगा।
मकर राशिः
इस सप्ताह पुराने मित्रों से मुलाकात और कुछ उपयोगी संपर्क दोबारा स्थापित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियां को सही ढंग से निभाएं एवं किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को नही टालें। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए निवेश पर ध्यान दें परंतु जोखिम का आकलन करके ही निर्णय ले। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए काम और आराम के बीच में पूर्ण संतुलन बनाए रखें। प्रेम संबंधों में कोई पुराना परिचय दोबारा संपर्क कर सकता है परंतु भावनात्मक फैसला सोच समझ कर ले। गहरा नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
कुंभ राशिः
इस सप्ताह नए लोगों से विचारों का आदान-प्रदान होगा। सहयोग की भावना बनाकर रखें। कार्य क्षेत्र में पुरानी योजनाओं पर पुनर्विचार करें एवं वरिष्ठों से बातचीत करने में संयम रखें। आर्थिक स्थिति में घर और परिवार से जुड़े खर्च सामने आ सकते हैं बजट में अतिरिक्त गुंजाइश रख कर चले। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए नियमित नींद ले और शारीरिक गतिविधियां भी करें। प्रेम संबंधों में साथी के साथ विचारों में अंतर हो सकता है इसीलिए अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहें। आसमानी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
मीन राशिः
इस सप्ताह आपको परिचितों के माध्यम से नए अवसर मिल सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कामकाज को व्यवस्थित करें एवं अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखें एवं सभी कार्यों के लिए पहले से बजट बनाकर चले। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए दिनचर्या में अनियमितता रखने रखें एवं परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह भी लें। संबंधों में साथी के साथ भावनात्मक जुड़ा पड़ेगा एवं संवेदनशील विषयों पर सोच समझकर बातचीत करें। समुद्री हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
(नोटः साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)
#गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!






